नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
इंदिरा गांधी ने विश्व में बढ़ाया भारत का मान-सम्मान : डॉ. धर्मेंद्र पांडेय
इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और सरदार पटेल की जयंती पर कांग्रेसियों ने किया नमन
सलेमपुर (देवरिया)। ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय सलेमपुर में शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और देश के प्रथम गृहमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कांग्रेसियों ने दोनों नेताओं के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र पांडेय ने कहा कि इंदिरा गांधी ने देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की मजबूत पहचान स्थापित कर विश्व में देश का मान-सम्मान बढ़ाया। वहीं सरदार पटेल ने रियासतों का एकीकरण कर मजबूत और अखंड भारत की नींव रखी।
ब्लॉक अध्यक्ष मनीष रजक ने कहा कि दोनों महान नेताओं का जीवन देशसेवा, साहस और समर्पण की प्रेरणा देता है। युवा कांग्रेस के सोशल मीडिया प्रदेश संयोजक सत्यम पांडेय ने कहा कि सरदार पटेल की दूरदर्शिता और दृढ़ इच्छाशक्ति ने देश को एक सूत्र में पिरोया, जबकि इंदिरा गांधी के फैसलों ने राष्ट्रीय एकता को मजबूती प्रदान की।
जिला सचिव परमानंद प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दोनों नेताओं के संघर्ष और विचारों से प्रेरणा लेकर लोकतांत्रिक मूल्यों एवं सामाजिक सद्भाव को मजबूत करना चाहिए।
इस दौरान रामविलास तिवारी, जालंधर पांडेय, लालसाहब यादव, सुच्चन खान, डॉ. याहिया अंजुम, रोहित यादव, शिवजतन पासवान, शिवरतन शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
swatantra prabhat Sardar Patel swatantra prabhat news latest hindi news congress party deoria news uttar pradesh news INDIRA GANDHI National unity indian politics freedom fighters indian history social harmony political news Tribute Ceremony Congress Workers democratic values Congress Leaders National Integration Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti Indira Gandhi Death Anniversary Salempur News Congress Meeting India First Home Minister Iron Man of India


Comments