आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं का बच्चों के भविष्य संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका : विधायक विनय वर्मा
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
सिद्धार्थनगर।
शोहरतगढ़ शिवपति पीजी कॉलेज परिसर में रविवार को दीपावली एवं छठ पूजा के पावन अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं के सम्मान में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा एवं उनकी पत्नी बबिता वर्मा ने शोहरतगढ़ 308,जोगिया 382, बर्डपुर 218 तथा नौगढ़ 365 ब्लॉक के आंशिक क्षेत्रों की कुल 1273 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को साड़ी और मिठाई भेंटकर सम्मानित किया।सम्मान पाकर आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं के चेहरे खिल उठे।इस अवसर पर विधायक विनय वर्मा ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां एवं सहायिकाएं समाज की सबसे महत्वपूर्ण कड़ियों में से एक हैं।बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य, प्रारंभिक शिक्षा तथा महिलाओं और माताओं को जागरूक करने में उनकी भूमिका बेहद सराहनीय है। वे गांव-गांव और घर-घर तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के साथ ही समाज के भविष्य को संवारने का महत्वपूर्ण कार्य कर रही हैं। उनके समर्पण, मेहनत और सेवाभाव का जितना सम्मान किया जाए, वह कम है। उन्होंने कहा कि दीपावली और छठ पूजा के अवसर पर इन बहनों को सम्मानित करना उनके प्रति आभार और कृतज्ञता व्यक्त करने का एक छोटा सा प्रयास है।और उन्होंने कहा कि प्रदेश की वर्तमान सरकार में विकास कार्यों को नई गति मिली है। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तीकरण और जनकल्याण के क्षेत्र में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। सरकार की मंशा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनता के सम्मान के लिए उनका प्रयास निरंतर जारी रहेगा।कार्यक्रम का संचालन डा0आशुतोष सिंह ने किया।समारोह में बबिता वर्मा, योगेंद्र प्रताप सिंह, प्राचार्य प्रोफेसर अरविन्द कुमार सिंह, डॉ एम एन सिंह, रामविलास यादव विक्रम यादव, रत्नेश सोनी अशोक बोरा,विजय परशुरामका, रामदास मौर्य,विनय सिंह,दाल सिंगार दुबे,योगेंद्र तिवारी,प्रदीप कमलापुरी,राधेश्याम तिवारी,विजय पाण्डेय,विशाल सिंह,विष्णु सिंह,संजय मित्तल,दीपक वर्मा रत्नेश सोनी मनोज सोनी दुर्गेश पांडेय विवेक गुप्ता विपिन कुमार सोनी,सीडीपीओ रविन्द्र यादव,नीरज पाण्डेय, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, गौरी शंकर यादव,सुपरवाइजर मनोरमा पाण्डेय,कविता चौधरी,दीपावली पाण्डेय,मालती देवी,ज्ञानमती देवी व आंगनबाड़ी प्रमिला मिश्रा, किरण गुप्ता, मालती देवी, चंद्रावती, चंद्रप्रभा, गीता त्रिपाठी,बबीता मिश्रा ,नंदनी ,उर्मिला,आशा चौधरी,वन्दना श्रीवास्तव,सरिता देवी,निशा सहित बड़ी संख्या में लोग एवं आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां तथा सहायिकाएं मौजूद रहीं।
swatantra prabhat uttar pradesh news women empowerment siddharthnagar news social service Vinay Verma MLA Shohratgarh News Early Childhood Education Rural Development Shivpati PG College Child Health Women Welfare Anganwadi Workers Community Welfare Government Welfare Schemes Shohratgarh MLA Child Nutrition Anganwadi helpers Diwali Celebration Anganwadi Samman Samaroh Anganwadi Workers सम्मान समारोह Babita Verma 1273 Anganwadi Workers Honoured Chhath Puja 2026 Anganwadi Scheme


Comments