नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
मुख्य स्वच्छता निरीक्षक को सौंपा ज्ञापन, नियमित सफाई और कूड़ा उठाने की मांग
स्वतंत्र प्रभात
नैनी, प्रयागराज।
नगर निगम के वार्ड नंबर 20 नैनी बाजार एवं चक रघुनाथ स्थित मेवालाल की बगिया क्षेत्र में गंदगी की समस्या को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। क्षेत्र में जगह-जगह कूड़ा जमा होने और नियमित सफाई नहीं होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गंदगी के कारण दुर्गंध फैल रही है,जिससे महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका बनी हुई है।
इस समस्या को लेकर पूर्व पार्षद विनय जायसवाल ‘बाबा’ ने गुरूवार को नगर निगम के जोन-5 के मुख्य स्वच्छता निरीक्षक शैलेश ठाकुर को प्रार्थना पत्र देकर क्षेत्र की सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है। उन्होंने पत्र के माध्यम से बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से सफाई व्यवस्था प्रभावित है। कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है।उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों से मांग की कि क्षेत्र में नियमित सफाई कराई जाए, जमा कूड़े का तत्काल उठान कराया जाए तथा गंदगी फैलने वाले स्थानों पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि स्थानीय लोगों को राहत मिल सके।
swatantra prabhat prayagraj news uttar pradesh news Prayagraj Local News Cleanliness Drive Garbage Collection Naini news Municipal Corporation Action Vinay Jaiswal Baba #SwatantraPrabhat Waste Management Chak Raghunath Urban Sanitation Local Civic Issues Municipal Corporation Prayagraj Clean City Mission Garbage Problem Sanitation Problem Naini Cleanliness Issue Ward Number 20 Naini Mewalal Ki Bagiya Shailesh Thakur Zone 5 Municipal Corporation Public Health and Hygiene Sanitation Complaint


Comments