एशियन गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट पुष्पा राणा को एक करोड़ का पुरस्कार, अब सरकारी नौकरी की मांग

हिमाचल सरकार के फैसले पर जताया आभार, वर्ल्ड कप की लंबित पुरस्कार राशि भी जल्द जारी करने की उठाई मांग

Abhinav Shukla Picture
Published On

                                 CRIKET                      

                              स्वतंत्र प्रभात। 

शिमला। एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीतकर देश और हिमाचल प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाली भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तान पुष्पा राणा को प्रदेश सरकार की ओर से एक करोड़ रुपये की सम्मान राशि दी गई है। इस फैसले के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और राज्य सरकार का आभार जताया। साथ ही उन्होंने वर्ल्ड कप की बकाया पुरस्कार राशि जारी करने और सरकारी नौकरी देने की मांग भी उठाई है।

पुष्पा राणा ने कहा कि सरकार ने पहले घोषित 33 लाख रुपये की पुरस्कार राशि को बढ़ाकर एक करोड़ रुपये कर दिया है। इस सम्मान के लिए उन्होंने पूरी टीम की ओर से मुख्यमंत्री और प्रदेश सरकार का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को मिले इस प्रोत्साहन से उनका मनोबल बढ़ेगा।

उन्होंने वर्ल्ड कप की लंबित पुरस्कार राशि जल्द जारी करने की मांग करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह उपलब्धि हासिल करने के लिए खिलाड़ियों ने 14 से 15 वर्षों तक लगातार मेहनत की है। देश और प्रदेश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मान के साथ-साथ आर्थिक सुरक्षा और जरूरतों को पूरा करने के लिए सहायता भी मिलनी चाहिए।

पुष्पा राणा ने कहा कि खिलाड़ियों के लिए नौकरी सबसे बड़ी जरूरतों में से एक है। इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री से कई बार मुलाकात हो चुकी है और उन्हें सकारात्मक आश्वासन भी मिला है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जिस तरह सरकार ने पुरस्कार राशि बढ़ाने की मांग स्वीकार की, उसी तरह नौकरी के मामले में भी जल्द सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।

5 फरवरी से शुरू होंगी यूपी बोर्ड परीक्षाएं, पाठ्यक्रम समय से पूरा कराने के निर्देश Read More 5 फरवरी से शुरू होंगी यूपी बोर्ड परीक्षाएं, पाठ्यक्रम समय से पूरा कराने के निर्देश

एशियन गेम्स में भारत ने लगातार दूसरी बार जीता स्वर्ण

यूपी की बजट संबंधी जानकारी अब एक क्लिक पर, वित्त मंत्री ने लॉन्च की नई वेबसाइट Read More यूपी की बजट संबंधी जानकारी अब एक क्लिक पर, वित्त मंत्री ने लॉन्च की नई वेबसाइट

एशियन गेम्स 2026 के महिला कबड्डी फाइनल में भारतीय टीम ने ईरान को 37-34 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसके साथ ही भारत ने हांगझोऊ 2023 के बाद लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स का महिला कबड्डी खिताब जीतने की उपलब्धि हासिल की।

दीपावली और छठ से पहले काशीवासियों को रेलवे की बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री ने वंदे भारत स्लीपर सहित तीन नई ट्रेनों का किया शुभारंभ Read More दीपावली और छठ से पहले काशीवासियों को रेलवे की बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री ने वंदे भारत स्लीपर सहित तीन नई ट्रेनों का किया शुभारंभ

इससे पहले भारतीय महिला टीम ने वर्ष 2025 में महिला कबड्डी वर्ल्ड कप के फाइनल में चीनी ताइपे को 35-28 से हराकर खिताब जीता था। यह टीम का लगातार दूसरा वर्ल्ड कप खिताब था। भारत ने वर्ष 2012 में पटना में आयोजित पहले संस्करण में भी चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया था।

 

 

 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें