नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
इटवा सीएचसी पर आशा कार्यकर्ताओं की बैठक, संस्थागत प्रसव पर जोर
आशाओं को नियमित संस्थागत प्रसव कराने के दिए गए निर्देश, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
इटवा (सिद्धार्थनगर) ।
इटवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर गुरुवार को अधीक्षक डॉ. संदीप द्विवेदी की अध्यक्षता में आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा संगिनियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक में अधीक्षक ने निर्देश दिया कि सभी आशा कार्यकर्ता गर्भवती महिलाओं का समय से पंजीकरण कराकर उनका प्रसव सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर सुनिश्चित कराएं। संस्थागत प्रसव में लापरवाही बरतने तथा महिलाओं का प्रसव बाहर कराए जाने के मामलों को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने सख्त निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी दी कि लगातार लापरवाही पाए जाने पर संबंधित आशा कार्यकर्ता के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा सकती है।
इसके अलावा दस्तक एवं संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत घर-घर जाकर बुखार, खांसी, कुष्ठ एवं टीबी के संभावित मरीजों को चिह्नित कर ई - कवाच पोर्टल पर जानकारी फीड करने के निर्देश दिए गए। बैठक में आयुष्मान गोल्डन कार्ड एवं आभा आईडी बनाने की प्रगति पर भी चर्चा हुई।
अधीक्षक ने उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं (एचआरपी) की पहचान कर उन्हें एचआरपी दिवस पर जांच कराने, नियमित फॉलोअप करने तथा सुरक्षित संस्थागत प्रसव सुनिश्चित कराने पर जोर दिया। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने की भी अपील की।
इस दौरान रीना चतुर्वेदी, तारामती, सुषमा मिश्रा, रेखा देवी, कमला देवी, सुभावती एवं अंजनी देवी सहित अन्य आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
swatantra prabhat communicable disease control siddharthnagar news Uttar Pradesh Health News Community Health Centre Itwa news Health Department UP Government Health Services Institutional Delivery Maternal Health TB Awareness #SwatantraPrabhat Dastak Campaign Itwa CHC ASHA Workers Meeting ASHA Sangini Dr Sandeep Dwivedi Safe Motherhood Pregnancy Registration Leprosy Awareness Ayushman Golden Card ABHA ID Registration High Risk Pregnancy HRP Checkup Rural Health Awareness


Comments