दि" वर्किंग न्यूज रिपोर्टर्स  एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

"दि" वर्किंग न्यूज रिपोर्टर्स एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार की सुबह तकरीबन 10:30 बजे नैनी थाने के समीप स्थित बालाजी गेस्ट हाउस में आयोजित किया गया।

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात 
 
नैनी, प्रयागराज।
 
 "दि" वर्किंग न्यूज रिपोर्टर्स एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार की सुबह तकरीबन 10:30 बजे नैनी थाने के समीप स्थित बालाजी गेस्ट हाउस में आयोजित किया गया।
इस मौके पर महापौर गणेश केसरवानी ने नरेंद्र श्रीवास्तव को एशोसिएसन के अध्यक्ष, शिवमूरत केसरवानी को सचिव, गौरव केसरवानी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राहुल जायसवाल को उपाध्यक्ष, अखिलेश शुक्ला को कोषाध्यक्ष, हजारीलाल कुशवाहा को संरक्षक, दिलीप जायसवाल, उमाशंकर गुप्ता, रामबाबू, राहुल कुशवाहा को सदस्य पद हेतु शपथ दिलाई। 
 
 
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने मां सरस्वती की मूर्ति पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। 
 
 कार्यक्रम के माध्यम से पत्रकारों ने महापौर को एक ज्ञापन देते हुए बताया, कि कोरोना काल के बाद नैनी में लगभग अखबार के सभी ऑफिस बंद हो गए। जिसकी वजह से पत्रकारों को समाचार संकलन में काफी असुविधा महसूस हो रही है। पत्रकारों ने भवन के लिए जमीन की मांग की है। जिस पर महापौर ने अविलंब जमीन की व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में स्वामी डॉ0 चंद्र देव मिश्र संरक्षक श्री सच्चा बाबा आश्रम अरैल, श्री संकर्षण शरण जी महाराज कथा व्यास/ महंत/अध्यक्ष- मां कामाख्या धर्मादा ट्रस्ट भारतवर्ष, आचार्य डॉ0 श्री प्रकाश द्विवेदी उर्फ छोटे महाराज विश्व रिकॉर्ड धारी अध्यक्ष- विश्व कल्याण एवं ज्योतिष शोध संस्थान, श्री विदुप अग्रहरि वरिष्ठ समाजसेवी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अग्रहरि समाज, सत्यम शुक्ला भाजपा नेता /प्रदेश मंत्री उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, बब्बन दुबे प्रदेश कार्य समिति सदस्य समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश, ज्ञानेश्वर तिवारी प्रबंधक सेमेस्टर ग्लोबल स्कूल, प्रदीप महरा (शास्त्री) वरिष्ठ समाजसेवी एवं पार्षद अरैल ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह वरिष्ठ
समाजसेवी रहे। 
 
इस मौके पर राकेश जायसवाल (पार्षद), रणविजय सिंह डब्बू (पार्षद), धरनीश प्रताप सिंह उर्फ मंचो (पार्षद), मयंक यादव (पार्षद), नामित पार्षद दिलीप केसरवानी (बबलू), शिव शंकर दीक्षित, नरसिंह, धीरेंद्र कुमार यादव उर्फ (धीरू) समाजवादी पार्टी, राकेश श्रीवास्तव, नयन कुमार कुशवाहा,पत्रकार घनश्याम शुक्ला, श्रीमती आस्था पांडेय, हरिशंकर सिंह, आर.एल.डी दुबे, आर.के शुक्ला समेत सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार