नवीनतम
राजनीति
पेशाब से गल रहा पशु चिकित्सालय का मुख्य गेट, दुर्गंध से आमजन बेहाल
नगर पंचायत बैतालपुर स्थित पशु चिकित्सालय का मुख्य गेट लोगों की मनमानी की भेंट चढ़ रहा है
बैतालपुर (देवरिया)। नगर पंचायत बैतालपुर स्थित पशु चिकित्सालय का मुख्य गेट लोगों की मनमानी की भेंट चढ़ रहा है। गेट के आसपास लगातार पेशाब किए जाने से लोहे का गेट गलने लगा है। वहीं, आसपास कूड़ा फेंके जाने और नियमित सफाई न होने से परिसर में दुर्गंध फैल रही है। हैरानी की बात यह है कि इसी परिसर में नगर पंचायत का नया भवन भी स्थित है, लेकिन स्वच्छता की स्थिति बदहाल बनी हुई है।
पशु चिकित्सालय सुबह आठ बजे से दोपहर 2:30 बजे तक संचालित होता है। आरोप है कि अस्पताल बंद होने के बाद आसपास के दुकानदार और उनके ग्राहक गेट के पास ही पेशाब करते हैं। इतना ही नहीं, अस्पताल खुला रहने के दौरान भी कुछ लोग परिसर के अंदर पेशाब करने से बाज नहीं आते। लगातार गंदगी और पेशाब के कारण गेट की हालत जर्जर हो रही है। आसपास के दुकानदारों द्वारा कूड़ा फेंके जाने से समस्या और गंभीर हो गई है।
पशु चिकित्साधिकारी डॉ. दिग्विजय यादव, वेटरनरी फार्मासिस्ट राकेश कुमार भारती और पशुधन प्रसार अधिकारी निशाकांत तिवारी ने बताया कि अस्पताल खुला रहने के दौरान भी कुछ लोग परिसर में पेशाब करते हैं और बंद होने के बाद गेट पर गंदगी फैलाते हैं। उन्होंने इसे गलत बताते हुए लोगों से सार्वजनिक परिसर की स्वच्छता बनाए रखने की अपील की।
अब सवाल यह है कि नगर पंचायत मुख्यालय के परिसर में ही जब स्वच्छता की ऐसी स्थिति है तो नगर के अन्य हिस्सों की व्यवस्था का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है। नगर पंचायत प्रशासन कब इस समस्या का संज्ञान लेकर सफाई और गेट की सुरक्षा की व्यवस्था करता है, यह देखने वाली बात होगी।
......
महत्वपूर्ण
सरदार पटेल की जयंती पर आयोजित हुए कार्यक्रम, राष्ट्रीय एकता का लिया संकल्प
पुलिस लाइन में एसपी ने दिलाई एकता की शपथ, भाजपा नेता पवन मिश्र और सपाइयों ने भी दी श्रद्धांजलि; आचार्य नरेंद्र देव के विचारों को किया याद
देवरिया। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती शनिवार को जिले में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर पुलिस प्रशासन, भाजपा नेताओं और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित कर सरदार पटेल के योगदान को याद किया। वहीं समाजवादी चिंतक आचार्य नरेंद्र देव की जयंती पर भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं सुरक्षा की शपथ दिलाई। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनंद पांडेय और क्षेत्राधिकारी लाइन गौरव सिंह मौजूद रहे। जिले के सभी थानों एवं पुलिस कार्यालयों में भी एकता दिवस पर शपथ कार्यक्रम आयोजित किए गए।
देवरिया विधानसभा क्षेत्र के मेहड़ा पुरवा में भाजपा किसान मोर्चा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष पवन मिश्र ने ग्रामीणों के साथ सरदार पटेल को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और कूटनीतिक दूरदर्शिता से सरदार पटेल ने सैकड़ों रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत की मजबूत नींव रखी।
उधर, सपा जिला कार्यालय स्थित सभागार में सरदार पटेल और आचार्य नरेंद्र देव की जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि बस्ती के कप्तानगंज विधायक कविंद्र चौधरी ने कहा कि सरदार पटेल ने देश की एकता मजबूत की, जबकि आचार्य नरेंद्र देव ने समाजवाद और सामाजिक समानता को नई दिशा दी। जिलाध्यक्ष व्यास यादव ने सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प दोहराया।
रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र के डुमरी स्थित सपा जनसंपर्क कार्यालय पर पूर्व प्रवक्ता चंद्रभूषण यादव ने कहा कि आचार्य नरेंद्र देव भारतीय समाजवाद के महान प्रणेता थे और सरदार पटेल 565 रियासतों का विलय कर अखंड भारत के निर्माता बने। इस दौरान कुशीनगर भिक्षु संघ के पूर्व अध्यक्ष भदंत ज्ञानेश्वर को भी उनके स्मृति दिवस पर श्रद्धांजलि दी गई।
swatantra prabhat swatantra prabhat news deoria news uttar pradesh news deoria police Samajwadi party indian politics veterinary hospital Uttar Pradesh Breaking News Cleanliness Drive Municipal Administration National Integration Garbage Disposal Public Hygiene Baitalpur Nagar Panchayat Baitalpur News Abhijit R Shankar Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti Sanitation Problem Animal Hospital National Unity Day Sardar Patel 151st Jayanti Police Line Deoria Pawan Mishra Acharya Narendra Dev Jayanti


Comments