भोलू हत्याकांड : आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मोहना- कोल्हुई मार्ग पर परिजन धरने पर बैठे, 2 घंटे तक रहा रास्ता जाम

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
 
सिद्धार्थनगर ।
 
जिले के मोहाना थाना क्षेत्र में भोलू गौड़ की हत्या काण्ड के मामले में परिजनों ने शनिवार, 31 अक्टूबर को सिकरी चौराहे पर मोहाना-कुल्हई मार्ग जाम कर दिया।
 
परिजन दोपहर करीब 2 बजे सड़क पर बैठ गए धरना लगभग दो घंटे तक रहा, वे हत्या में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर बैठे थे, सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाने  तथा जांच कर कार्रवाई के आश्वासन पर  जाम खत्म हुआ ।परिजनों का कहना है कि भोलू गौड़ की हत्या में अभिलाष उपाध्याय के साथ अन्य लोग भी शामिल थे, लेकिन उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। परिजनों ने सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।जाम की सूचना पर मोहाना थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।पुलिस का कहना है कि जांच में अन्य लोगों की भूमिका सामने आने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। 
 
बताते चलें कि 28 अक्टूबर को गुजरौलिया टोला बेलौहा में 23 वर्षीय भोलू गौड़ उर्फ शिवा के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर हत्या कर दी गई थी। उनकी मां ने अभिलाष उपाध्याय के खिलाफ नामजद शिकायत दी थी। इससे पहले भी परिजनों ने सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोटन चौराहे पर जाम लगाया था।
 
हालांकि मोहाना पुलिस ने 29 अक्टूबर को मुख्य आरोपी अभिलाष उपाध्याय उर्फ डब्लू (24), निवासी गुजरौलिया टोला बेलौहा, को मोहाना पुल के पास से गिरफ्तार किया था। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल लोहे की रॉड भी बरामद की थी। इसके बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया।
 
थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। यदि हत्या में अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है, तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें