दीपोत्सव की भव्यता दुनिया तक पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर

अयोध्या में 5 से 7 नवंबर तक होगा दीपोत्सव-2026, मीडिया कवरेज के लिए विभिन्न स्थलों पर नोडल अधिकारियों की तैनाती

हर्षिता यादव  Picture
Published On

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में दीपोत्सव-2026 को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के साथ इसकी झलक देश-दुनिया तक पहुंचाने के लिए योगी सरकार ने व्यापक तैयारियां की हैं। आयोजन की प्रभावी मीडिया कवरेज के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर स्थापित किया जा रहा है। यहां पत्रकारों को कंप्यूटर, प्रिंटर, इंटरनेट, स्टेशनरी सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। दीपावली के अवसर पर 5 से 7 नवंबर तक आयोजित होने वाले दीपोत्सव का मुख्य कार्यक्रम सात नवंबर को होगा।

दीपोत्सव की मीडिया कवरेज को व्यवस्थित बनाने के लिए सूचना एवं जनसंपर्क विभाग जिला प्रशासन के साथ मिलकर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे रहा है। मीडिया प्रतिनिधियों के प्रवेश, आवागमन, कवरेज, जलपान और भोजन के साथ फोटो-वीडियो कवरेज तथा सोशल मीडिया प्रचार की जिम्मेदारियां भी निर्धारित कर दी गई हैं। विभिन्न आयोजन स्थलों पर मीडिया समन्वय के लिए नोडल अधिकारियों की तैनाती की गई है।

शोभायात्रा के प्रारंभ स्थल साकेत महाविद्यालय में सहायक निदेशक सतीश चंद्र भारती और जिला सूचना अधिकारी अनुराग रंजन व्यवस्था संभालेंगे। हेलीपैड पर उप निदेशक अनुराग प्रसाद और सूचना अधिकारी प्रवीण मालवीय को जिम्मेदारी दी गई है। रामकथा पार्क एवं मंच पर उप निदेशक आत्रेय मिश्रा और सूचना अधिकारी अमित शुक्ला मीडिया समन्वय करेंगे।

इसी तरह नया घाट, सरयू आरती स्थल और पुल पर सूचना अधिकारी महेंद्र कुमार तथा अनुवादक आशीष सिंह तैनात रहेंगे। राम की पैड़ी पर सूचना अधिकारी लाल कमल और क्षेत्रीय प्रदर्शनी अधिकारी मयंक तिवारी मीडिया प्रतिनिधियों से समन्वय स्थापित करेंगे।

अयोध्या में जलने वाला हर दीप प्रदेश की समृद्धि और विकास का प्रतीक: योगी Read More अयोध्या में जलने वाला हर दीप प्रदेश की समृद्धि और विकास का प्रतीक: योगी

मीडिया प्रतिनिधियों के लखनऊ से कार्यक्रम स्थल तक आने-जाने की व्यवस्था सहायक निदेशक चंद्र विजय वर्मा और अपर जिला सूचना अधिकारी आनंद सिंह देखेंगे। वहीं जलपान एवं भोजन व्यवस्था के समन्वय की जिम्मेदारी सहायक निदेशक अमित यादव और वरिष्ठ सहायक आनंद मिश्रा को सौंपी गई है।

परिषदीय विद्यालयों में विद्यार्थियों को पढ़ाया जा रहा पर्यावरण संरक्षण का पाठ Read More परिषदीय विद्यालयों में विद्यार्थियों को पढ़ाया जा रहा पर्यावरण संरक्षण का पाठ

कार्यक्रमों की फोटो और वीडियो कवरेज के लिए विशेष टीम गठित की गई है, जो तस्वीरों और वीडियो को तैयार कर ऑनलाइन उपलब्ध कराएगी। सोशल मीडिया और यूट्यूब के माध्यम से कार्यक्रमों की जानकारी तत्काल साझा करने के लिए भी अलग टीम तैनात रहेगी।

वृद्धावस्था पेंशन में जौनपुर प्रदेश में अव्वल, 67.50 लाख बुजुर्गों को मिल रहा लाभ Read More वृद्धावस्था पेंशन में जौनपुर प्रदेश में अव्वल, 67.50 लाख बुजुर्गों को मिल रहा लाभ

पत्रकारों की सुविधा के लिए धर्मपथ पर हनुमान गुफा के सामने नगर निगम पार्किंग ग्राउंड में अस्थायी मीडिया सेंटर बनाया गया है। यहां कंप्यूटर, प्रिंटर, इंटरनेट, स्टेशनरी और अन्य जरूरी संसाधन उपलब्ध रहेंगे। मीडिया वाहनों की पार्किंग के लिए फटिक शिला स्थल निर्धारित किया गया है।

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने सभी मीडिया प्रतिनिधियों से सुरक्षा व्यवस्था, निर्धारित मीडिया जोन, प्रवेश पास और पार्किंग संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है, ताकि दीपोत्सव के सभी कार्यक्रमों की कवरेज निर्बाध और व्यवस्थित तरीके से की जा सके।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार