‘उधर चलो, नहीं तो चोट लग जाएगी…’, गोशाला में दिखा सीएम योगी का गोवंश के प्रति स्नेह

गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री ने गोवंश को अपने हाथों से खिलाई गुड़-रोटी, दुलारकर की गोसेवा

Abhinav Shukla Picture
Published On

गोरखपुर। गोरखनाथ मंदिर की गोशाला में सोमवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गोवंश के प्रति स्नेह देखने को मिला। गोसेवा के दौरान कई गोवंश उनके करीब आने के लिए आगे बढ़ने लगे। इस पर मुख्यमंत्री ने उन्हें प्यार से समझाते हुए कहा, ‘चलो-चलो, उधर चलो, नहीं तो चोट लग जाएगी।’ उनकी आवाज सुनकर गोवंश दूसरी ओर चले गए। इसके बाद मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से उन्हें गुड़ और रोटी खिलाई तथा दुलार किया।

‘उधर चलो, नहीं तो चोट लग जाएगी…’, गोशाला में दिखा सीएम योगी का गोवंश के प्रति स्नेह

गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान सोमवार सुबह मुख्यमंत्री की दिनचर्या परंपरागत रूप से शुरू हुई। उन्होंने सबसे पहले मंदिर में शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन किया। इसके बाद अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर पहुंचकर शीश नवाया और उनका आशीर्वाद लिया।

पूजन के बाद मुख्यमंत्री मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए गोशाला पहुंचे। यहां उन्होंने गोवंश को स्नेहपूर्वक दुलारा और अपने हाथों से गुड़-रोटी खिलाकर गोसेवा की। इस दौरान गोशाला में मुख्यमंत्री का गोवंश के प्रति आत्मीय व्यवहार देखने को मिला।

जीबी पंत अस्पताल में महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव मनाया Read More जीबी पंत अस्पताल में महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव मनाया

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें