नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
वृद्धावस्था पेंशन में जौनपुर प्रदेश में अव्वल, 67.50 लाख बुजुर्गों को मिल रहा लाभ
प्रदेश के सभी 75 जिलों में पात्र लाभार्थियों को प्रतिमाह एक हजार रुपये की सहायता, आजमगढ़ दूसरे और गोरखपुर तीसरे स्थान पर
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में वृद्धजनों को आर्थिक संबल देने के लिए संचालित वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत 67.50 लाख पात्र बुजुर्गों को हर महीने एक हजार रुपये की पेंशन दी जा रही है। समाज कल्याण विभाग के माध्यम से प्रदेश के सभी 75 जिलों में योजना का लाभ पहुंचाया जा रहा है। लाभार्थियों की संख्या के मामले में जौनपुर ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है।
विभागीय आंकड़ों के अनुसार, जौनपुर में सबसे अधिक 2,24,345 बुजुर्ग पेंशन प्राप्त कर रहे हैं। 1,97,129 लाभार्थियों के साथ आजमगढ़ दूसरे और 1,72,917 पेंशनर्स के साथ गोरखपुर तीसरे स्थान पर है।
लाभार्थियों की संख्या के आधार पर प्रदेश के शीर्ष दस जिलों में जौनपुर, आजमगढ़ और गोरखपुर के अलावा गाजीपुर (1,69,161), हरदोई (1,69,105), बलिया (1,68,241), प्रयागराज (1,67,536), प्रतापगढ़ (1,61,656), कुशीनगर (1,59,964) और अंबेडकरनगर (1,50,835) शामिल हैं।
प्रदेश सरकार का कहना है कि वृद्धजनों की सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा उसकी प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी उद्देश्य से पेंशन योजना के दायरे में पात्र बुजुर्गों को नियमित सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। वहीं, समाज कल्याण विभाग लाभार्थियों का सत्यापन भी तेजी से करा रहा है, ताकि योजना का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचता रहे।
Read More सरदार पटेल की जयंती पर तुगलकाबाद में आयोजित हुई एकता दौड़, युवाओं ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सासमाज कल्याण विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने कहा कि प्रदेश के 67.50 लाख वृद्धजनों को प्रतिमाह एक हजार रुपये की पेंशन दी जा रही है। उन्होंने योजना के क्रियान्वयन में बेहतर समन्वय और तत्परता दिखाने वाले शीर्ष दस जिलों के प्रयासों की सराहना की।


Comments