आईजीआरएस पर फर्जी रिपोर्ट लगाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : योगी

जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश, लगातार दूसरे दिन सुनीं करीब 200 लोगों की समस्याएं

Abhinav Shukla Picture
Published On

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में गलत रिपोर्ट लगाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को गोरखनाथ मंदिर में लगातार दूसरे दिन आयोजित जनता दर्शन के दौरान कुछ फरियादियों ने शिकायतों पर गलत आख्या लगाए जाने की बात कही। इस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि शिकायतों का निस्तारण केवल कागजों पर नहीं, बल्कि वास्तविक रूप से किया जाए। प्रत्येक पीड़ित की समस्या को गंभीरता से लेते हुए समयबद्ध और पारदर्शी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर आयोजित जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने करीब 200 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने फरियादियों को भरोसा दिलाया कि सभी की शिकायतों का प्रभावी समाधान कराया जाएगा। कहा कि किसी को परेशान होने की जरूरत नहीं है। मुख्यमंत्री ने लोगों से मिले प्रार्थना पत्र संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए निर्देश दिया कि हर मामले का त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और संतोषजनक निस्तारण किया जाए।

जनता दर्शन में जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायतें भी पहुंचीं। इस पर मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को कठोर कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन मामलों में पीड़ितों को लगातार परेशानी उठानी पड़ रही है, उनकी भी जांच कराई जाए और लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए।

इलाज के लिए आर्थिक मदद का दिया भरोसा

जयप्रकाश विश्वविद्यालय में रन फॉर यूनिटी का आयोजन, कुलपति के नेतृत्व में अधिकारियों एवं विद्यार्थियों ने लगाई दौड़ Read More जयप्रकाश विश्वविद्यालय में रन फॉर यूनिटी का आयोजन, कुलपति के नेतृत्व में अधिकारियों एवं विद्यार्थियों ने लगाई दौड़

जनता दर्शन में कुछ लोग गंभीर बीमारी के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग लेकर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि धन की कमी इलाज में बाधा नहीं बनने दी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को अस्पताल से इलाज का अनुमानित खर्च (एस्टीमेट) प्राप्त कर औपचारिकताएं जल्द पूरी करने और प्रस्ताव शासन को भेजने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि विवेकाधीन कोष से इलाज के लिए पर्याप्त आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

2017 से पहले उपेक्षा और अव्यवस्था का दंश झेल रही थी अयोध्या: योगी Read More 2017 से पहले उपेक्षा और अव्यवस्था का दंश झेल रही थी अयोध्या: योगी

वहीं, एक दिव्यांग युवती ने परिवार की आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए अपने इंटरमीडिएट पास भाई के लिए रोजगार की व्यवस्था कराने की मांग की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को युवती के प्रार्थना पत्र पर उचित कार्रवाई करते हुए परिवार को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

दिव्यांग बच्चों को शिक्षा और प्रशिक्षण से आत्मनिर्भर बनाने पर जोर Read More दिव्यांग बच्चों को शिक्षा और प्रशिक्षण से आत्मनिर्भर बनाने पर जोर

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें