गोरखपुर को विकास परियोजनाओं की सौगात, सीएम योगी ने सपा पर साधा निशाना

गोड़धोइया नाला के पहले चरण का लोकार्पण और दूसरे चरण का शिलान्यास, सीवरेज योजना व सड़क निर्माण की भी रखी आधारशिला

हर्षिता यादव  Picture
Published On

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखपुर में विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करते हुए समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा माफिया प्रवृत्ति की पार्टी है और उसके शासनकाल में जमीनों पर जबरन कब्जे की घटनाएं आम थीं।

गोरखपुर को विकास परियोजनाओं की सौगात, सीएम योगी ने सपा पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में असुरक्षा और अव्यवस्था का माहौल था, जबकि आज कानून-व्यवस्था में सुधार के साथ विकास कार्यों को गति मिली है।

गोरखपुर को विकास परियोजनाओं की सौगात, सीएम योगी ने सपा पर साधा निशाना

विभिन्न आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने की मांग, शिवसेना ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन Read More विभिन्न आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने की मांग, शिवसेना ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

मुख्यमंत्री ने 495.24 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण गोड़धोइया नाला परियोजना के पहले चरण का लोकार्पण और दूसरे चरण की 92.72 करोड़ रुपये की परियोजना का शिलान्यास किया। इसके साथ ही 721.40 करोड़ रुपये की गोरखपुर सीवरेज योजना जोन ए-3 तथा गोड़धोइया नाला के किनारे 65.93 करोड़ रुपये की लागत से सड़क निर्माण कार्य की आधारशिला रखी।

अयोध्या का दीपोत्सवः योगी सरकार की पहल से विश्व भर में फैलेगा आस्था का उजाला, डिजिटल माध्यम से प्रज्ज्वलित होंगे एक लाख दीप Read More अयोध्या का दीपोत्सवः योगी सरकार की पहल से विश्व भर में फैलेगा आस्था का उजाला, डिजिटल माध्यम से प्रज्ज्वलित होंगे एक लाख दीप

गोरखपुर को विकास परियोजनाओं की सौगात, सीएम योगी ने सपा पर साधा निशाना

गलरा सीएचसी के संचालन की तैयारी का सीएमओ ने लिया जायजा, पीएचसी हलिया का भी किया निरीक्षण Read More गलरा सीएचसी के संचालन की तैयारी का सीएमओ ने लिया जायजा, पीएचसी हलिया का भी किया निरीक्षण

इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पहले गोरखपुर में जलजमाव, जाम, गंदगी और माफिया का आतंक था, लेकिन अब शहर तेजी से विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है।

जमीनों पर कब्जा करने का दुस्साहस अब नहीं: योगी

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में सपा शासनकाल की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय गोरखपुर के जेल रोड पर एक प्रतिष्ठित परिवार की दो हवेलियों पर जबरन कब्जे का प्रयास किया गया था। विरोध के बावजूद परिवार ने अपनी संपत्ति बचाने के लिए रातोंरात दोनों हवेलियां गिरा दी थीं।

गोरखपुर को विकास परियोजनाओं की सौगात, सीएम योगी ने सपा पर साधा निशाना

उन्होंने आर्यनगर की एक अन्य घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि वहां भी एक माफिया ने प्रतिष्ठित परिवार की हवेली पर कब्जा करने की कोशिश की थी। उस समय सांसद रहते हुए वह स्वयं मौके पर पहुंचे थे।

गोरखपुर को विकास परियोजनाओं की सौगात, सीएम योगी ने सपा पर साधा निशाना

सीएम योगी ने कहा कि आज कोई भी व्यक्ति किसी गरीब, व्यापारी या सम्मानित नागरिक की जमीन और मकान पर कब्जा करने का दुस्साहस नहीं कर सकता। अपराध और अवैध कब्जे के मामलों में सरकार की नीति सख्त है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ भी कठोर कार्रवाई की जाती है। सरकार ने अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है।

मच्छर और माफिया से मुक्ति के साथ आगे बढ़ रहा गोरखपुर

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक दशक पहले गोरखपुर की सड़कों की स्थिति खराब थी। बरसात के दौरान शहर में भीषण जलजमाव होता था। मच्छरजनित और जलजनित बीमारियों के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इंसेफेलाइटिस, मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारियों से भी बड़ी संख्या में लोग प्रभावित होते थे। उन्होंने कहा कि गोड़धोइया नाला का कायाकल्प इसी समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

गोरखपुर को विकास परियोजनाओं की सौगात, सीएम योगी ने सपा पर साधा निशाना

उन्होंने कहा कि जब कोई शहर मच्छर और माफिया से मुक्त होता है तो वहां विकास तेजी से आगे बढ़ता है। आज गोरखपुर में सुरक्षा, स्वच्छता और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के कारण निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं।

17 वार्डों की जलनिकासी व्यवस्था होगी बेहतर

मुख्यमंत्री ने बताया कि गोड़धोइया नाला परियोजना से गोरखपुर के 17 वार्डों में जलनिकासी की समस्या के समाधान में मदद मिलेगी। पहले चरण में करीब 500 करोड़ रुपये की लागत से लगभग 7.75 किलोमीटर लंबे आरसीसी नाले का निर्माण किया गया है। इसके साथ 17.5 किलोमीटर इंटरसेप्टिंग ट्रंक सीवर लाइन, 38 एमएलडी क्षमता का सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, 61 एमएलडी का मुख्य पंपिंग स्टेशन और 14 पुल-पुलिया का निर्माण पूरा किया गया है।

गोरखपुर को विकास परियोजनाओं की सौगात, सीएम योगी ने सपा पर साधा निशाना

दूसरे चरण में नाले के कैचमेंट क्षेत्र से जुड़े वार्डों में करीब 342 किलोमीटर सीवर लाइन बिछाई जाएगी। इसके तहत लगभग 45 हजार सीवर कनेक्शन और दो इंटरमीडिएट पंपिंग स्टेशन सहित 27 एमएलडी तथा 37.5 एमएलडी क्षमता के पंपिंग स्टेशन बनाए जाएंगे।

गोरखपुर को विकास परियोजनाओं की सौगात, सीएम योगी ने सपा पर साधा निशाना

इससे करीब ढाई से तीन लाख की आबादी को लाभ मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री ने कहा कि रेलवे कॉलोनी बिछिया, शाहपुर, सेमरा, बशारतपुर, राप्तीनगर और रामजानकी नगर समेत आसपास के इलाकों को जलनिकासी की समस्या से राहत मिलेगी। नाले के दोनों किनारों पर सड़क निर्माण और वृक्षारोपण भी कराया जाएगा।

धर्मशाला बाजार के नाले को भी बनाया जाएगा पक्का

सीएम योगी ने बताया कि धर्मशाला बाजार से सुमेर सागर होते हुए आगे जाने वाले नाले को आरसीसी से पक्का बनाने के लिए भी धनराशि स्वीकृत कर दी गई है। उन्होंने कहा कि जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान करने के लिए जलनिकासी की उचित व्यवस्था जरूरी है।

गोरखपुर में बढ़े रोजगार के अवसर

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले गोरखपुर के युवाओं को नौकरी और रोजगार के लिए दूसरे शहरों की ओर जाना पड़ता था, लेकिन अब दूसरे क्षेत्रों के लोग भी यहां रोजगार के लिए आ रहे हैं। शहर में नए उद्योग स्थापित हो रहे हैं और बीते दस वर्षों में करीब 50 हजार युवाओं को नौकरी और रोजगार मिला है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा, स्वच्छता और विकास के कारण गोरखपुर की पहचान बदली है। नए भारत और नए उत्तर प्रदेश के साथ अब नया गोरखपुर भी आकार ले रहा है।

दीपावली पर गरीबों के साथ बांटें खुशियां

मुख्यमंत्री ने नागरिकों से दीपावली का पर्व गरीब और जरूरतमंद परिवारों के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहार की खुशी तभी सार्थक है, जब हम किसी गरीब की झोपड़ी में भी दीप जलाएं और उसे उपहार दें। उन्होंने बताया कि वह स्वयं दीपावली पर वनटांगिया गांव जाते हैं और वहां लोगों के साथ त्योहार की खुशियां साझा करते हैं। उन्होंने लोगों से मंदिरों और शहीद स्मारकों पर महापुरुषों तथा क्रांतिकारियों के नाम पर दीप जलाने का भी आह्वान किया।

सीएम के मार्गदर्शन में विकास की नई पहचान बना गोरखपुर: रविकिशन

समारोह में सांसद रविकिशन शुक्ल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में गोरखपुर विकास की नई पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि दीपावली से पहले करोड़ों रुपये की परियोजनाओं की सौगात से शहर के विकास को और गति मिलेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री के सम्मान में काव्य पंक्तियां भी प्रस्तुत कीं।

कार्यक्रम में मत्स्य विभाग के मंत्री डॉ. संजय निषाद, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, विधायक श्रीराम चौहान, फतेह बहादुर सिंह, राजेश त्रिपाठी, विपिन सिंह, महेंद्रपाल सिंह, प्रदीप शुक्ल, सरवन निषाद, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी समेत कई जनप्रतिनिधि और भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बिछिया पुल से नाले के कायाकल्प का लिया जायजा

लोकार्पण और शिलान्यास समारोह से पहले मुख्यमंत्री ने बिछिया पुल से गोड़धोइया नाला परियोजना के कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने नमूने के तौर पर बनाई गई 100 मीटर लंबी सड़क का भी जायजा लिया।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें