दिव्यांग उद्यमियों को बाजार से जोड़ेगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’

जवाहर भवन-इंदिरा भवन परिसर में हस्तनिर्मित उत्पादों की होगी बिक्री, सुबह 11 से शाम 6 बजे तक चलेगा आयोजन

हर्षिता यादव  Picture
Published On

लखनऊ। दिव्यांगजनों के हुनर को पहचान और उनके उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राजधानी में 5 और 6 नवंबर को ‘दिव्य दीपावली मेला-2026’ आयोजित किया जाएगा। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से जवाहर भवन-इंदिरा भवन परिसर में लगने वाले इस दो दिवसीय मेले में दिव्यांग उद्यमियों और कारीगरों के हस्तनिर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी के साथ बिक्री भी होगी।

मेले में हस्तशिल्प, दीपावली की सजावटी सामग्री, घरेलू उपयोग की वस्तुओं और अन्य हस्तनिर्मित उत्पादों के स्टॉल लगाए जाएंगे। आयोजन प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा। इसमें पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के प्रमुख सचिव राजेश कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

खरीदारी से बढ़ेगा दिव्यांग उद्यमियों का हौसला

सरकार का उद्देश्य दिव्यांगजनों को केवल योजनाओं का लाभार्थी बनाने तक सीमित न रखकर उन्हें कौशल के दम पर आत्मनिर्भर उद्यमी के रूप में स्थापित करना है। इसी दिशा में उनके उत्पादों को सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंचाने और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।

बैंक से रुपये लेकर भागने के मामले में दो बाल अपचारी हिरासत में, 16 हजार रुपये और बाइक बरामद Read More बैंक से रुपये लेकर भागने के मामले में दो बाल अपचारी हिरासत में, 16 हजार रुपये और बाइक बरामद

विभाग ने आमजन, सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों, संस्थानों और स्वयंसेवी संगठनों से मेले में पहुंचकर दिव्यांग उद्यमियों के उत्पाद खरीदने की अपील की है। इससे उन्हें आय के नए अवसर मिलने के साथ अपने हुनर को व्यापक पहचान दिलाने में मदद मिलेगी।

डॉ. रामरतन बनर्जी को सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि Read More डॉ. रामरतन बनर्जी को सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें