फीचर्ड
राजनीति
भारत
सरदार पटेल जयंती पर युवाओं को नौकरी और उद्यमियों को स्वरोजगार का तोहफा, सीएम योगी ने वितरित किए जॉब ऑफर लेटर
ऋण स्वीकृति चेक और टूलकिट; 20 लाख की सहायता से अजीत साहू बढ़ाएंगे राइस मिल का कारोबार
लखनऊ। सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लोकभवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में युवाओं और उद्यमियों को रोजगार एवं स्वरोजगार की सौगात दी। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को जॉब ऑफर लेटर, ऋण स्वीकृति चेक और टूलकिट वितरित की। मुख्यमंत्री के हाथों सहायता और नियुक्ति पत्र पाकर लाभार्थियों के चेहरे खिल उठे।
मुख्यमंत्री के हाथों ऑफर लेटर पाकर खुश हुए युवा
लखीमपुर खीरी की नेहा यादव को हरियाणा की प्लास्टिक प्रोसेसिंग कंपनी में नौकरी मिली है। वहीं, हरदोई की आकांक्षा तिवारी ने सीआईपीईटी लखनऊ से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद नौकरी हासिल की। उन्होंने कहा कि कभी कल्पना नहीं की थी कि मुख्यमंत्री के हाथों जॉब ऑफर लेटर मिलेगा। सीतापुर के विनय कुमार वर्मा ने भी चार महीने का निशुल्क प्रशिक्षण पूरा करने के बाद नौकरी मिलने पर खुशी जताई।
20 लाख की सहायता से बढ़ेगा राइस मिल कारोबार
सुल्तानपुर के अजीत साहू को एमएसएमई योजना के तहत राइस मिल उद्योग के विस्तार के लिए 20 लाख रुपये की सहायता मिली। उन्होंने कहा कि इससे कारोबार को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। उन्होंने योगी सरकार में कानून-व्यवस्था में सुधार का जिक्र करते हुए कहा कि माफियाराज खत्म होने से कारोबारियों के लिए माहौल बदला है।
वहीं, लखनऊ के अमन अग्रवाल को एल्युमिनियम बर्तन निर्माण के लिए पांच लाख रुपये की सहायता मिली। उन्होंने सरकारी योजनाओं की प्रक्रिया को पारदर्शी बताते हुए कहा कि आवेदन के बाद आर्थिक सहायता सीधे बैंक खाते में पहुंची।
Read More अभियोजन मामलों के त्वरित निष्पादन पर डीएम सख्त, गवाहों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देशटूलकिट और सिलाई मशीन से बढ़ेंगी रोजगार की संभावनाएं
रायबरेली के दिलीप कुमार को फर्नीचर उद्योग के लिए टूलकिट दी गई। बाराबंकी की संगीता को सिलाई मशीन की किट मिली। उन्होंने बताया कि पहले से कुछ महिलाओं को रोजगार दे रही हैं। नई मशीन से कारोबार बढ़ाने और अन्य महिलाओं को भी काम देने में मदद मिलेगी। लखनऊ की अंजली गुप्ता को बूटिंग के काम के लिए पांच लाख रुपये का चेक मिला। लाभार्थियों ने रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।


Comments