यूपी के सभी 75 जिलों में बनेंगे सरदार पटेल स्किल एंड एम्प्लॉयमेंट जोन

पहले चरण में पांच जिलों में शुरू होगी योजना, युवाओं को एक ही छत के नीचे मिलेगा पंजीकरण, कौशल प्रशिक्षण और रोजगार का अवसर

Abhinav Shukla Picture
Published On

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर शनिवार को लोकभवन में सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास योजना का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने घोषणा की कि प्रदेश के सभी 75 जिलों में सरदार पटेल स्किल एंड एम्प्लॉयमेंट जोन विकसित किए जाएंगे। पहले चरण में गोरखपुर, लखनऊ, कानपुर, झांसी और गौतमबुद्धनगर में केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इसके बाद सभी 18 मंडल मुख्यालयों और फिर प्रत्येक जिले तक योजना का विस्तार होगा।

यूपी के सभी 75 जिलों में बनेंगे सरदार पटेल स्किल एंड एम्प्लॉयमेंट जोन

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन केंद्रों पर युवाओं का पंजीकरण, उनकी रुचि और योग्यता के अनुसार कौशल प्रशिक्षण तथा रोजगार उपलब्ध कराने की व्यवस्था एक ही छत के नीचे होगी। विदेश में नौकरी पाने के इच्छुक युवाओं को संबंधित देश की भाषा और जरूरत के मुताबिक प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ा जाएगा। अधिक उम्र के लोग भी इन केंद्रों के माध्यम से रोजगार के अवसर तलाश सकेंगे।

उद्योगों की जरूरत के अनुसार मिलेगा प्रशिक्षण

मुख्यमंत्री ने बताया कि सभी 18 मंडल मुख्यालयों में केंद्रों की स्थापना के लिए धनराशि की व्यवस्था की जा चुकी है। भूमि उपलब्ध होते ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। गौतमबुद्धनगर में यमुना प्राधिकरण और गोरखपुर में गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण इस दिशा में काम कर रहे हैं।

देव सूर्य मंदिर की तर्ज पर संवरेगा कोठियां-नरांव का मनोकामना पूर्ण सूर्यमंदिर Read More देव सूर्य मंदिर की तर्ज पर संवरेगा कोठियां-नरांव का मनोकामना पूर्ण सूर्यमंदिर

यूपी के सभी 75 जिलों में बनेंगे सरदार पटेल स्किल एंड एम्प्लॉयमेंट जोन

विद्यालयों की प्रार्थना सभाओं के लिए 13 प्रेरणादायी गीतों का वीडियो संकलन तैयार Read More विद्यालयों की प्रार्थना सभाओं के लिए 13 प्रेरणादायी गीतों का वीडियो संकलन तैयार

टाटा इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ स्किल्स, अशोक लीलैंड, बीबीसी ग्रुप, पीटीसी, सीआईपीईटी, एशियन डेवलपमेंट बैंक, मिंडा और अवाडा जैसी संस्थाओं के साथ समझौते किए गए हैं। इनके सहयोग से युवाओं को उद्योगों की मांग के अनुरूप प्रशिक्षण और रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।

अयोध्या का दीपोत्सवः योगी सरकार की पहल से विश्व भर में फैलेगा आस्था का उजाला, डिजिटल माध्यम से प्रज्ज्वलित होंगे एक लाख दीप Read More अयोध्या का दीपोत्सवः योगी सरकार की पहल से विश्व भर में फैलेगा आस्था का उजाला, डिजिटल माध्यम से प्रज्ज्वलित होंगे एक लाख दीप

यूपी के सभी 75 जिलों में बनेंगे सरदार पटेल स्किल एंड एम्प्लॉयमेंट जोन

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि यदि कोई युवा नर्सिंग का प्रशिक्षण लेकर जापान या जर्मनी जाना चाहता है तो उसे संबंधित देश की भाषा और आवश्यक कौशल सिखाया जाएगा। इसके बाद संबंधित संस्थाओं और दूतावास के सहयोग से रोजगार की व्यवस्था की जाएगी। इसी तरह हाईस्कूल पास युवाओं का पंजीकरण कर उनकी रुचि के अनुसार प्रशिक्षण देकर फैक्ट्री, संस्थान या अन्य क्षेत्रों में नियुक्ति दिलाने का प्रयास होगा।

स्वरोजगार के लिए भी उपलब्ध कराई जा रही सहायता

मुख्यमंत्री ने सीएम युवा योजना के तहत पांच लाख रुपये तक की ब्याजमुक्त और गारंटीमुक्त सहायता तथा प्रधानमंत्री मुद्रा योजना का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि युवा पढ़ाई के साथ कौशल प्रशिक्षण भी प्राप्त कर सकते हैं।

यूपी के सभी 75 जिलों में बनेंगे सरदार पटेल स्किल एंड एम्प्लॉयमेंट जोन

कॉलेज की पढ़ाई के दौरान प्रतिदिन कुछ समय कौशल विकास के लिए निकालकर रोजगार की संभावनाएं बढ़ाई जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि युवाओं को कौशल, रोजगार और राष्ट्रीय एकता से जोड़ना है।

स्केल के साथ स्किल जुड़ने पर बढ़ेगी रोजगार की संभावनाएं

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत के पास दुनिया की सबसे युवा आबादी है और उत्तर प्रदेश में देश की सबसे बड़ी युवा आबादी निवास करती है। यह प्रदेश की बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारें युवाओं को बोझ मानती थीं, जबकि वर्तमान सरकार युवा शक्ति को उपलब्धि मानकर उसे कौशल विकास से जोड़ रही है।

यूपी के सभी 75 जिलों में बनेंगे सरदार पटेल स्किल एंड एम्प्लॉयमेंट जोन

मुख्यमंत्री के अनुसार, स्केल के साथ स्किल जुड़ने पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। स्केल हो लेकिन स्किल न हो तो विकास की गति दुर्गति में बदल जाती है, जबकि स्केल और स्किल का मेल प्रगति का आधार बनता है।

पिछली सरकारों की मानसिकता को बताया बीमारू

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश बीमारू नहीं था, बल्कि पिछली सरकारों की मानसिकता बीमारू थी। उनके अनुसार, पहले प्रदेश के जिलों में माफिया का प्रभाव था और युवाओं की नौकरियों व रोजगार पर उनका कब्जा रहता था।

यूपी के सभी 75 जिलों में बनेंगे सरदार पटेल स्किल एंड एम्प्लॉयमेंट जोनयूपी के सभी 75 जिलों में बनेंगे सरदार पटेल स्किल एंड एम्प्लॉयमेंट जोन

उन्होंने दावा किया कि वर्तमान सरकार ने माफिया के खिलाफ कार्रवाई कर औद्योगिक विकास और रोजगार के अवसर बढ़ाए हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले साढ़े नौ वर्षों में नौ लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है, जबकि एक जिला-एक उत्पाद योजना के माध्यम से 3.25 करोड़ से अधिक लोगों को रोजगार मिला है।

जनधन खातों से सीधे लाभार्थियों तक पहुंच रहा पैसा

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और सपा पर गरीबों के धन में बंदरबांट का आरोप लगाते हुए कहा कि पहले केंद्र से भेजे गए 100 रुपये में से गरीब तक केवल 15 रुपये पहुंचने की बात कही जाती थी। उन्होंने कहा कि जनधन खातों और प्रत्यक्ष लाभ अंतरण व्यवस्था से अब सहायता राशि सीधे लाभार्थियों के खातों में पहुंच रही है।

यूपी के सभी 75 जिलों में बनेंगे सरदार पटेल स्किल एंड एम्प्लॉयमेंट जोन

उन्होंने कांग्रेस शासन के दौरान टेलीफोन और रसोई गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने में कथित अनियमितताओं का भी जिक्र किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि डिजिटल इंडिया के माध्यम से देश डिजिटल क्रांति की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

भारत की अर्थव्यवस्था और सरदार पटेल के योगदान का किया उल्लेख

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक समय भारत को दुनिया की पांच कमजोर अर्थव्यवस्थाओं में गिना जाता था, जबकि आज देश दुनिया की शीर्ष पांच अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। उन्होंने सरदार वल्लभभाई पटेल को राष्ट्रीय एकता का शिल्पी बताते हुए कहा कि उन्होंने 563 से अधिक रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, संविधान सभा के महत्वपूर्ण सदस्य, देश के पहले गृह मंत्री और उप प्रधानमंत्री थे।

यूपी के सभी 75 जिलों में बनेंगे सरदार पटेल स्किल एंड एम्प्लॉयमेंट जोन

उन्होंने कहा कि जाति, क्षेत्र, भाषा और संप्रदाय की विविधताओं के बावजूद देशवासियों की पहचान एक है। 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' की भावना ही विकसित भारत का आधार है। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र चौधरी, औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर सहित विधायक, शासन व उद्योग जगत के अधिकारी, उद्यमी और बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार