महेशपुर प्राथमिक विद्यालय के पीछे लकड़ियों का बड़े पैमाने पर किया गया अवैध भंडारण, वनविभाग मौन   

प्रवीण तिवारी Picture
Published On

मीरजापुर। 

मीरजापुर।एक तरफ सरकार वनावरण को बढ़ावा देने और वनों सुरक्षा के लिए तमाम प्रयास कर रही है। लेकिन जिम्मेदारों की लापरवाही से हरे भरे पेड़ो की धड़ल्ले से कटाई की जा रही है।ड्रमंडगंज वनरेंज के महेशपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय के पीछे बड़े पैमाने पर आम, महुआ,शीशम आदि की लकड़ियों की बिक्री के लिए अवैध भंडारण कर रखा गया है।

 

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से हुआ कुटुंब मिलन सहभोज का आयोजन Read More राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से हुआ कुटुंब मिलन सहभोज का आयोजन

ग्रामीणों ने बताया कि वनविभाग की मिलीभगत से एक लकड़ी कारोबारी द्वारा बहुत दिनों से प्राथमिक विद्यालय के पीछे विभिन्न प्रजातियों के पेड़ों की अवैध रूप से काटी गई लकड़ियों का अवैध रूप से भंडारण किया जा रहा है। बिना अनुमति के क्षेत्र में स्थित हरे पेड़ों का कटान होने से क्षेत्र की हरियाली गायब होती जा रही है। वहीं वनविभाग की

फसल बर्बादी पर किसानों को तत्काल मुआवजा देने के निर्देश, सीएम योगी ने जिलाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी Read More फसल बर्बादी पर किसानों को तत्काल मुआवजा देने के निर्देश, सीएम योगी ने जिलाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

 

उदासीनता से पेड़ों का धड़ल्ले से कटान किया जा रहा है जिससे सरकार के मंसूबों पर पानी फिर रहा है। क्षेत्रीय लोगों ने लकड़ी का अवैध कारोबार करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई की मांग की है।डीएफओ मीरजापुर वन प्रभाग राकेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच के लिए उप प्रभागीय वनाधिकारी को निर्देशित किया गया है। लकड़ी का अवैध भंडारण करने वाले के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रामायण के रंगों से सजेगी अयोध्या, दीपोत्सव पर बनेंगे 13 थीमेटिक प्रवेश द्वार Read More रामायण के रंगों से सजेगी अयोध्या, दीपोत्सव पर बनेंगे 13 थीमेटिक प्रवेश द्वार

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार