फीचर्ड
राजनीति
भारत
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से हुआ कुटुंब मिलन सहभोज का आयोजन
मीरजापुर
मीरजापुर। गोपीगंज क्षेत्र के नवगपुर जखांव स्थित गुरुकुलम शिक्षण संस्थान में शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से कुटुंब मिलन सहभोज कार्यक्रम आयोजित किया गया।
प्राथमिक शिक्षा वर्ग के अंतिम दिन हुए कार्यक्रम में 200 से
अधिक परिवारों के लोग शामिल हुए। सभी परिवार अपने घरों से भोजन लेकर आए और स्वयंसेवकों के साथ बैठकर सामूहिक रूप से भोजन किया।
संघ के अनुसार, कार्यक्रम का उद्देश्य परिवारों को संगठित कर
सामाजिक समरसता के माध्यम से सशक्त राष्ट्र की संकल्पना को साकार करना है। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रचारक कमलेश ने किया। इस मौके पर सह जिला शारीरिक प्रमुख परीश, ऋषि, अरुण और विनय आदि मौजूद रहे।


Comments