डॉ. पीएन सिंह डिग्री कॉलेज के तीन कर्मियों को सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई,  महाविद्यालय परिवार द्वारा सम्मानित कर दी गई शुभकामनाएं

इनकी सेवाओं को महाविद्यालय परिवार सदैव याद रखेगा।

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

छपरा (सारण)। डॉ. पीएन सिंह डिग्री कॉलेज, छपरा में तीन कर्मियों की सेवानिवृत्ति के अवसर पर महाविद्यालय परिवार की ओर से सम्मानपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के राजनीति शास्त्र विभाग के प्राध्यापक डॉ. प्रो. अजय कुमार सिंह, इतिहास विभाग की प्राध्यापिका प्रो. आभा राज सिंह तथा चतुर्थवर्गीय कर्मचारी रविंद्र नाथ शर्मा को उनकी दीर्घकालीन सेवाओं के लिए सम्मानित करते हुए भावभीनी विदाई दी गई।

विदाई समारोह का आयोजन महाविद्यालय परिवार के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की ओर से विधिवत रूप से किया गया। समारोह के दौरान उपस्थित शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त होने वाले तीनों कर्मियों के कार्यकाल, उनके योगदान और महाविद्यालय के प्रति समर्पण की सराहना की। 
सम्मान समारोह में वक्ताओं ने कहा कि किसी भी शिक्षण संस्थान की प्रतिष्ठा और विकास में शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इनके द्वारा दी गई सेवाएं और अनुभव संस्थान की अमूल्य धरोहर होते हैं। सेवानिवृत्ति  सेवा काल का एक पड़ाव है, लेकिन संस्थान के साथ जुड़ी यादें और योगदान हमेशा स्मरणीय रहते हैं।इनकी सेवाओं को महाविद्यालय परिवार सदैव याद रखेगा।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विवेकानंद तिवारी ने तीनों सेवानिवृत्त कर्मियों को सम्मानित किया तथा उनके सुखद, स्वस्थ एवं खुशहाल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय के विकास और शैक्षणिक गतिविधियों में इन सभी का योगदान सराहनीय रहा है। इनकी सेवाओं को महाविद्यालय परिवार सदैव याद रखेगा।

समारोह में मुख्य रूप से डॉ. मुकुल सिंह, प्रो. सुधीर प्रताप सिंह, प्रो. परमानंद सिंह, प्रो. विजय कुमार सिंह, प्रो. हरिबल्लभ मिश्रा, प्रो. एनके वर्मा, प्रो. इरशाद अहमद, प्रो. उदय प्रताप सिंह, इंटर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रेम शंकर सिंह, जयप्रकाश सिंह, राम बिहारी सिंह, रत्नेश कुमार सिंह, चनेश्वर ठाकुर, किताबुद्दीन सहित महाविद्यालय के अन्य शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।समारोह का माहौल आत्मीयता एवं सम्मान से परिपूर्ण रहा। अंत में सभी ने सेवानिवृत्त कर्मियों के आगामी जीवन के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।

इंस्टाग्राम पर दोस्ती, फिर प्यार और शादी; तीन बच्चों के पिता की दूसरी शादी पर पहली पत्नी ने सरेआम उठाई चप्पल Read More इंस्टाग्राम पर दोस्ती, फिर प्यार और शादी; तीन बच्चों के पिता की दूसरी शादी पर पहली पत्नी ने सरेआम उठाई चप्पल

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें