नवागत खंड शिक्षा अधिकारी एमपी सिंह ने ग्रहण किया पदभार

मगरहा स्थित खंड शिक्षा कार्यालय में हुआ कार्यभार हस्तांतरण, शिक्षकों एवं गणमान्य लोगों की रही उपस्थिति

प्रवीण तिवारी Picture
Published On

सीखड़ मीरजापुर।

संवाददाता विभूति पांडे उर्फ रतन पांडे 

मीरजापुर। विकासखंड सीखड़ के मगरहा स्थित खंड शिक्षा कार्यालय पर सोमवार, 2 नवंबर को नवागत खंड शिक्षा अधिकारी एमपी सिंह ने पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी बृजेश कुमार राय से पदभार ग्रहण कर कार्यभार संभाला। इस दौरान कार्यालय में कार्यभार हस्तांतरण की औपचारिक प्रक्रिया संपन्न हुई।

 

फसल बर्बादी पर किसानों को तत्काल मुआवजा देने के निर्देश, सीएम योगी ने जिलाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी Read More फसल बर्बादी पर किसानों को तत्काल मुआवजा देने के निर्देश, सीएम योगी ने जिलाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

वन विभाग की टीम को ट्रक जांच के दौरान धमकी देने का आरोप, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज Read More वन विभाग की टीम को ट्रक जांच के दौरान धमकी देने का आरोप, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

नवागत खंड शिक्षा अधिकारी एमपी सिंह के पदभार ग्रहण करने पर उपस्थित शिक्षकों एवं गणमान्य लोगों ने उनका स्वागत किया। शिक्षा विभाग में बेहतर समन्वय, विद्यालयों की शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार तथा शिक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में उनके कार्यकाल से सकारात्मक उम्मीदें जताई गईं।

नैनी थाने से जुड़े मामले में तीन चौकी प्रभारी निलंबित Read More नैनी थाने से जुड़े मामले में तीन चौकी प्रभारी निलंबित

 

इस अवसर पर अध्यापक लक्ष्मण सिंह, प्रदीप सिंह, शिवशंकर सिंह एवं समाजसेवी मनोज सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने नवागत खंड शिक्षा अधिकारी को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें