छठ महापर्व की लोक आस्था व संस्कृति के रंग में रंगे उच्च माध्यमिक विद्यालय नवादा के छात्र-छात्राएं

बच्चों की आकर्षक प्रस्तुतियों से विद्यालय परिसर छठमय हो उठा।

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

एकमा (सारण)। सारण जिले के एकमा प्रखंड के नवादा स्थित उच्च विद्यालय में गुरुवार को छठ महापर्व की थीम पर विशेष सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधि का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बिहार की लोक आस्था के महापर्व छठ की परंपरा, संस्कृति, धार्मिक आस्था व महत्ता को अपनी रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रदर्शित किया। बच्चों की आकर्षक प्रस्तुतियों से विद्यालय परिसर छठमय हो उठा।

इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने छठ महापर्व से जुड़ी परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को अपने अनूठे अंदाज में प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा और उत्साह को देखकर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल रहा।बच्चों की आकर्षक प्रस्तुतियों से विद्यालय परिसर छठमय हो उठा।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक हरदन बाबू सिंह सहित वरीय शिक्षक सुनील कुमार, अजय पाठक, नपुन झा, गोपाल राम, सीमा गुप्ता, पवन कुमार, सोनम मिश्रा, इंदु कुमारी, आरपी सिंह, उदयभान शर्मा, अर्चना मिश्रा, अफसाना खातून, अविनाश मिश्रा, पुष्पा कुमारी, प्रमिल कुमार, अभिषेक कुमार, सत्यकेश कुमार, पुस्तकालयाध्यक्ष बबलू कुमार, विद्यालय सहायक मयंक कुमार सिंह आदि ने छात्र-छात्राओं की प्रस्तुतियों की सराहना की।

सभी शिक्षकों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं। विद्यालय परिवार ने इस आयोजन के माध्यम से बिहार की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारंपरिक विरासत, लोकआस्था और सामाजिक एकता का संदेश दिया।

डिस्लेक्सिया से प्रभावित 71 हजार बच्चों के भविष्य को संवारने की तैयारी, शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण Read More डिस्लेक्सिया से प्रभावित 71 हजार बच्चों के भविष्य को संवारने की तैयारी, शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार