क्षेत्र के भतड़ा गांव में 30 शैय्या एकीकृत आयुष आयुर्वेदिक अस्पताल का भूमि पूजन, से क्षेत्रवासियों में खुशी।

प्रवीण तिवारी Picture
Published On

मीरजापुर।

मीरजापुर।जिगना छानबे क्षेत्र अंतर्गत भतड़ा गांव में रविवार, को  30 शैय्या एकीकृत आयुष आयुर्वेदिक चिकित्सालय के निर्माण कार्य का विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन संपन्न हुआ।
इस महत्वपूर्ण अवसर पर उच्च न्यायालय की माननीय न्यायमूर्ति मंजू रानीसिंह चौहान ,लोक सेवा आयोग के पूर्व सदस्य कल्पराज सिंह , विधान परिषद सदस्य विनीत सिंह एवं छानबे विधायक रिंकी कोल ने विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद भूमि पूजन किया गया।

क्षेत्र के भतड़ा गांव में 30 शैय्या एकीकृत आयुष आयुर्वेदिक अस्पताल का भूमि पूजन, से क्षेत्रवासियों में खुशी


आचार्य विनय दुबे महाराज द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन एवं पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई।
इस अस्पताल की स्थापना का श्रेय लोक सेवा आयोग के पूर्व सदस्य कल्पराज सिंह  के सहयोग से उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष विभाग के द्वारा अस्पताल के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आयुर्वेदिक एवं आयुष चिकित्सा सेवाओं का लाभ स्थानीय स्तर पर मिल सकेगा। इससे आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होगी ।।

लंबित भुगतान की मांग पर ठेकेदारों ने पालिका कार्यालय में किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन  Read More लंबित भुगतान की मांग पर ठेकेदारों ने पालिका कार्यालय में किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन 

 

सार्थक बिंद परिवार एनसीआर की छठी बैठक संपन्न  Read More सार्थक बिंद परिवार एनसीआर की छठी बैठक संपन्न 


कार्यक्रम का संचालन कल्प राज सिंह ने किया,इस दौरान महेंद्र गिरी, करमेश चंद्र तिवारी, प्रशासनिक अधिकारी विनोद कुमार सिंह, परियोजना प्रबंधक योगेश कुमार गुप्ता सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
30 शैय्या वाले इस एकीकृत आयुष आयुर्वेदिक अस्पताल के निर्माण की पहल से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। कल्पराज सिंह ने कहा कि लोगों की काफी दिनों से एक आयुर्वेदिक हॉस्पिटल की मांग किया जा रहा था। 9 करोड़ 36 लाख की लागत से बनेगा हॉस्पिटल।जो 15 महीने में बनकर तैयार होगा।

लखनऊ विश्वविद्यालय के हैकाथॉन में ‘क्रिप्टोनिक्स’ ने मारी बाजी, 6 हजार रुपये का जीता पुरस्कार Read More लखनऊ विश्वविद्यालय के हैकाथॉन में ‘क्रिप्टोनिक्स’ ने मारी बाजी, 6 हजार रुपये का जीता पुरस्कार

 


अब लोगों को उम्मीद है कि अस्पताल का निर्माण कार्य जल्द पूरा होगा और उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा। ग्रामीणों ने कल्पराज सिंह का आभार व्यक्त किया इनके द्वारा पुत्रदा शिव मंदिर, शिव सरोवर का जीर्णोद्धार रिब ई सिंह गाव में आयुर्वेदिक अस्पताल सहित गांव में सड़कों का जाल ,का आस पास के गांवों में तमाम विकास कार्य कराने का श्रेय ग्रामीणों ने दिया।

 


इस दौरान  तीर्थ राज सिंह,विनय सिंह , छैल बहादुर सिंह प्रेम बहादुर सिंह, विधिक अधिकारी हाईकोर्ट राकेश चतुर्वेदी, राजेन्द्र पाठक ,सोनू पाठक,सुजीत मोदनवाल , मातादान शुक्ला,हृदय शंकर चतुर्वेदी, शुशील चतुर्वेदी,गिरजा मणि चतुर्वेदी, जोखन गुप्ता , जय सिंह सहित सैकड़ों की संख्या क्षेत्र के गणमान्य लोग  उपस्थित रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार