हलिया द्वितीय और मवई कला मे ही संचालित होंगे धान क्रय केंद्र, एसडीएम ने दिया आश्वासन

किसानों से वार्ता के बाद आंदोलन स्थगित, केंद्र हटाए जाने पर जताई थी नाराजगी

प्रवीण तिवारी Picture
Published On

मीरजापुर।

मीरजापुर। हलिया मवई कला गांव से धान क्रय केंद्र हटाए जाने से नाराज किसानों के विरोध के बाद रविवार को एसडीएम अजीत कुमार सिंह गांव पहुंचे और किसानों से वार्ता कर उनकी समस्याएं सुनीं। किसानों ने बताया कि क्षेत्र में धान का सर्वाधिक उत्पादन होता है। ऐसे में क्रय केंद्र दूसरी जगह स्थानांतरित होने से उन्हें धान बेचने के लिए 10 से 15 किलोमीटर दूर जाना पड़ता, जिससे परिवहन खर्च बढ़ने के साथ समय की भी बर्बादी होती।

 

किसानों ने कहा कि क्रय केंद्र हटने से बिचौलियों को फायदा मिलेगा और उन्हें न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) का लाभ लेने में परेशानी होगी। इस संबंध में किसानों ने जिलाधिकारी और एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर मवई कला और हलिया में ही धान क्रय केंद्र संचालित कराने की मांग की थी।किसानों की समस्याएं सुनने के बाद एसडीएम अजीत कुमार सिंह ने संबंधित विपणन अधिकारियों को मौके पर ही मवई कला और हलिया द्वितीय में एक-एक धान क्रय केंद्र संचालित कराने का निर्देश दिया। उन्होंने आश्वासन दिया कि किसानों को धान बेचने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। प्रशासन की ओर से मिले आश्वासन के बाद किसानों ने अपना आंदोलन स्थगित कर दिया।

वन विभाग की टीम को ट्रक जांच के दौरान धमकी देने का आरोप, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज Read More वन विभाग की टीम को ट्रक जांच के दौरान धमकी देने का आरोप, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें