मीरजापुर में मौसम ने बदली करवट, चक्रवाती तूफान का दिखा असर

सुबह से हो रही बारिश ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें, किसानों की फसलों को नुकसान की आशंका

प्रवीण तिवारी Picture
Published On

मीरजापुर।


मीरजापुर। जिले में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। चक्रवाती तूफान के असर से मौसम में आए बदलाव के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह से लगातार बारिश हो रही है। बारिश और बदले मौसम के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया है। सुबह से ही लोगों को घरों से बाहर निकलने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, मौसम की इस मार से किसानों की चिंताएं भी बढ़ गई हैं।


लगातार हो रही बारिश से ग्रामीण इलाकों में लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई है। कई लोग सुबह से ही घरों में रहने को मजबूर हैं। जरूरी काम से बाहर निकलने वाले लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है।


दूसरी ओर, किसानों को अपनी फसलों की चिंता सताने लगी है। कम समय में तैयार होने वाली फसलों पर बारिश का प्रतिकूल प्रभाव पड़ने तथा नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। मौसम के अचानक बदलने से किसानों की मेहनत पर पानी फिरने की चिंता बढ़ गई है।

हलिया ब्लॉक प्रमुख के गांव में विकास कार्यों की हकीकत पर उठे सवाल। Read More हलिया ब्लॉक प्रमुख के गांव में विकास कार्यों की हकीकत पर उठे सवाल।


फिलहाल जिले में बारिश के चलते आम जनजीवन प्रभावित है। किसानों को अब मौसम साफ होने का इंतजार है, ताकि फसलों को संभावित नुकसान से बचाया जा सके।

डिजिटल चाबी में कहां हुई चूक? ई-मुद्रा की सुरक्षा खामी से वैश्विक स्तर पर बढ़ी चिंता Read More डिजिटल चाबी में कहां हुई चूक? ई-मुद्रा की सुरक्षा खामी से वैश्विक स्तर पर बढ़ी चिंता

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें