प्रभु जी आए हैं मेरे नाव पर सभी लोग देखना

रामलीला के पांचवे दिवस उमड़ी भारी भीड़

प्रवीण तिवारी Picture
Published On

मीरजापुर।

मिर्जापुर। विंध्याचल धाम में चल रहे दस दिवसीय रामलीला के पांचवे दिवस भावपूर्ण मंचन देखने को दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी सोमवार की रात को श्री राम और केवट संवाद प्रसंग का मनोहारी मंचन देखकर दर्शक भाव विभोर हो गए इसी क्रम में लक्ष्मण द्वारा स्वफुनका की नाक काटना,सहित खर व दूषण वध,मामा मारिच व राजा रावण संवाद का मंचन किया गया श्रीराम के जयघोष से पंडाल गुंजायमान हो रहा था।

 

सोने की कीमत में 1,576 रुपये और चांदी में 13 हजार से ज्यादा की गिरावट Read More सोने की कीमत में 1,576 रुपये और चांदी में 13 हजार से ज्यादा की गिरावट


श्री विंध्य प्राचीन रामलीला समिति का श्री विन्ध्य पंडा समाज की ओर से मोती झील मार्ग पर स्थित भंडारा स्थल  प्रांगण में रामलीला का मंचन देखने देर रात तक दर्शक डटे रहे कलाकारों ने श्री राम व केवट संवाद प्रसंग का मनोहारी मंचन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया रामलीला के क्रम में भगवान श्रीराम सरयू नदी के किनारे खड़े केवट से नदी पार करने के लिए नाव में बिठाने का आग्रह करने लगे प्रभु श्री राम ने कहा कि हमें नदी पार करा दो और आगे जाने दो इस पर केवट प्रभु राम के पास आया

विभिन्न आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने की मांग, शिवसेना ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन Read More विभिन्न आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने की मांग, शिवसेना ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

 

और बोला कि आप कौन हैं कहां से आए हैं और कहां जा रहे हैं अपना परिचय दीजिए तब प्रभु श्री राम ने केवट को अपना परिचय दिया तो केवट वहां से भाग कर कुछ दूर जाकर खड़ा हो गया और कहा कि आप वही राम है जिनके छूते ही पत्थर की शिला आसमान में उड़ गई मेरी नाव तो लकड़ी की है वह तो छूमंतर हो जाएगी मैं ऐसे अपने परिवार का पालन पोषण कैसे करूंगा मैं आपको नदी पार नहीं करा सकता इस पर प्रभु श्रीराम ने कहां की केवट ऐसा कोई उपाय है जिससे तू हमें नदी पार करा दो तो केवट ने कहा कि हां पहले आप चरण धूल पाव प्रभु के चरण धोने के बाद केवट ने राम को नदी पार कराई नदी के बीच नाव हिचकोले लेने लगी तो केवट ने गीत गाया प्रभु जी आए हैं मेरे नाव पर सभी लोग देखना 

एनसीसी कैडेट्स ने मलिन बस्ती में बांटे वस्त्र, जरूरतमंद परिवारों के साथ मनाई दीपावली Read More एनसीसी कैडेट्स ने मलिन बस्ती में बांटे वस्त्र, जरूरतमंद परिवारों के साथ मनाई दीपावली

 


गीत गाया नदी पार कराने के बाद प्रभु श्री राम ने सीता के अंगूठी केवट को नाव उतराई दी केवट कहने लगा कि हे प्रभु आप यह क्या कर रहे हैं और नाव उतराई लेने से इनकार कर दिया केवट ने कहा कि मैं आपको बताता हूं मेरा घर तो यहां पर है और आपका बैकुंठधाम है जब मैं आपके धाम आओ तो मुझे पार लगा देना इतना सुनकर केवट को प्रभु श्री राम ने अपने गले से लगा लिया इसके पूर्व रामलीला का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी लाल भट्ट ने प्रभु श्री राम लक्ष्मण और माता जानकी की पूजन अर्चन भव्य आरती कर किया। श्री राम की भूमिका में कमल मिश्रा ,लक्ष्मण का किरदार देवी दीक्षित,रावण की भूमिका में प्रशांत द्विवेदी मन्त्री की भूमिका में राजा ,सीता की भूमिका पुजा

 

वर्मा,केवट की भूमिका में शिखर गिरी, मामा मारिच की भूमिका में उत्सव पांडेय, खर की भूमिका में गिरजेश द्विवेदी दूषण की भूमिका में धीरेंद्र पांडेय व्यास की भूमिका में गोपी मिश्रा ने निभाई ,लीला मंचन के साथ ढोलक पर रंग नाथ,आगर्न पर राम प्रसाद ,शहनाई पर तौलन प्रसाद ने रामलीला मंचन के दौरान कुशल संगत किया। मंच का संचालन कार्यक्रम संयोजक व मंत्री आदर्श उपाध्याय ने किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में कमेटी के संरक्षक प्रकाश चन्द्र पाण्डेय,अध्यक्ष संगम लाल त्रिपाठी, मंत्री आदर्श उपाध्याय,निर्देशक प्रशांत द्विवेदी,उपाध्यक्ष पशुपतिनाथ

 

मिश्रा,उपाध्यक्ष रामेश्वर त्रिपाठी,सह मंत्री लव दूवे,सह निर्देशक कमल मिश्रा,कोषाध्यक्ष विक्रम मिश्रा निशु, व्यवस्था प्रमुख शिखर गिरी,सह व्यवस्था प्रमुख धीरेंद्र कुमार पांडेय, निरीक्षण त्रिलोकी उपाध्याय,मीडिया प्रभारी संतोष कुमार श्री विन्ध्य पंडा समाज अध्यक्ष पंकज द्विवेदी मंत्री भानु पाठक तथा समिति के प्रमुख रूप से गिरजेश द्विवेदी,अमन सिंह,आयूष गोस्वामी,सहित समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य सहित पुलिस बल सुरक्षा व्यवस्था में जवान तैनात रहे ,एवं सदस्यगण ने अपनी अपनी अहम भूमिका निभाई

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें