कायस्थ पार्टी का प्रदेशीय महासम्मेलन गांधी भवन में आयोजित हुआ
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में आज 1 नवम्बर रविवार को कायस्थ पार्टी का प्रादेशिक सम्मेलन गांधी भवन, कैसरबाग, लखनऊ में आयोजित हुआ, जो काफी सफल रहा है। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों से पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता हजारों की संख्या में उपस्थित रहे। सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय शंकर श्रीवास्तव ने कहा कि देश की सभी राजनैतिक पार्टियों ने आजादी के बाद से लगातार कायस्थ समाज की घोर उपेक्षा की जिसके कारण आज कायस्थ समाज राजनीति में हाशिये पर है।
लगातार कायस्थ समाज के लोगों की हत्याएं एवं उत्पीड़न हो रहा है लेकिन सभी राजनैतिक पार्टियाँ और सरकार कायस्थ समाज के मुद्दे पर मौन हैं। ऐसे में कायस्थ पार्टी ने यह फैसला किया है कि अब कायस्थ समाज किसी भी हाल में अपनी उपेक्षा बर्दाश्त नहीं करेगा। ज्यादा से ज्यादा कायस्थ समाज के लोगों को राजनीति में आकर कायस्थ विरोधी ताकतों को मुहतोड़ जवाब देना होगा। कायस्थ पार्टी ने यह फैसला किया है आगामी 2027 के उ.प्र. विधान सभा के चुनाव में अपने प्रत्याशी खड़ा करेगी।
प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव रमन श्रीवास्तव ने कहा कि समय की मांग है कि कायस्थ समाज एक जुट होकर अपनी राजनैतिक भागेदारी को बढ़ावे। राजनैतिक भागेदारी कम होने के कारण ही राजनैतिक दल हमारी उपेक्षा कर रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष आनन्द श्रीवास्तव ने अपने सम्बोधन में कहा कि कायस्थ युवाओं को राजनीति में आगे आना होगा।
कायस्थ समाज को अपना नेतृत्व खुद पैदा करना होगा क्योंकि वर्तमान समय में सभी राजनैतिक पार्टी कायस्थ समाज की विरोधी है। सम्मेलन को प्रमुख रूप से संदेश सामन्त, अपराजिता सिन्हा, मुकेश श्रीवास्तव, अनुराग श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, अमरेश श्रीवास्तव, अंजनी श्रीवास्तव, सुजीत श्रीवास्तव, वीरेन्द्र श्रीवास्तव, दीपेन्द्र सिन्हा, सूर्य प्रकाश श्रीवास्तव, डॉ. आलोक सिन्हा, गौतम लाल, ऊषा श्रीवास्तव, सुमन श्रीवास्तव, जय प्रकाश लाल, गोरखलाल, इं. दीपक श्रीवास्तव, डॉ. पवन पूर्व प्रत्याशी स्नातक लखनऊ विधान परिषद ऑकिटेक्ट प्रो. सुनील श्रीवासतव आदि दर्जनों पार्टी पदाधिकारियों ने सम्बोधित किया कार्यक्रम की शुरूआत भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा पर मार्त्यापण एवं पूजन के साथ हुई। कार्यक्रम का सफल संचालन नीलेश सिन्हा ने किया।
swatantra prabhat lucknow news uttar pradesh news Lucknow Latest News up election news Political Awareness Community Leadership Political Conference Political Participation Uttar Pradesh Assembly Election 2027 Kayastha Party Kayastha Conference Lucknow Ajay Shankar Srivastava Raman Srivastava Anand Srivastava Kayastha Community Kayastha Political Representation Kayastha Samaj State Level Conference Gandhi Bhawan Lucknow Kaisarbagh Lucknow Kayastha Youth Bhagwan Chitragupta Chitragupta Puja Kayastha Organization


Comments