भाजपा ने मनाई सरदार पटेल की जयंती
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के नगर कार्यालय में देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं पूर्व गृह मंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई।
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
बलरामपुर (उतरौला)
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के नगर कार्यालय में देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं पूर्व गृह मंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में विधायक राम प्रताप वर्मा ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके बाद उपस्थित भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व और राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को याद किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला संयोजक सुधीर श्रीवास्तव ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, दृढ़ इच्छाशक्ति और अदम्य साहस का प्रतीक है। स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद देश के सामने सबसे बड़ी चुनौती विभिन्न रियासतों को एकजुट कर मजबूत राष्ट्र का निर्माण करना था। ऐसे कठिन दौर में सरदार पटेल ने अपनी राजनीतिक दूरदर्शिता, कुशल नेतृत्व और दृढ़ निर्णय क्षमता के बल पर सैकड़ों रियासतों का भारतीय संघ में विलय कराया। उनके प्रयासों ने देश की एकता और अखंडता को मजबूत आधार प्रदान किया।
उन्होंने कहा कि सरदार पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाना उनके प्रति सम्मान प्रकट करने के साथ ही उनके विचारों को जीवन में अपनाने का अवसर भी है। वर्तमान समय में समाज को जाति, धर्म और क्षेत्रीय भेदभाव से ऊपर उठकर आपसी सद्भाव, भाईचारे और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने की आवश्यकता है। यही लौह पुरुष के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
कार्यक्रम में रमाकांत वर्मा, फरिन्द गुप्ता, रोहित राज गुप्ता, विष्णु कुमार, महेश गुप्ता, हर्षित जायसवाल, विनीश कुमार, दीपक चौधरी और सुनील तिवारी सहित भाजपा के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
swatantra prabhat Sardar Patel uttar pradesh news balrampur news indian history Uttar Pradesh Politics BJP Workers political news National Integration Indian Freedom Struggle Unity in Diversity Utraula News Balrampur Uttar Pradesh Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti Iron Man of India National Unity Day Rashtriya Ekta Diwas Patel Jayanti Celebration BJP Balrampur BJP Utraula Ram Pratap Verma Sudhir Srivastava Tribute to Sardar Patel National Unity Celebration Indian Unity


Comments