सीमावर्ती क्षेत्रों के सुरक्षा के साथ-साथ रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना सराहनीय पहल है : सांसद जगदंबिका पाल
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
सिद्धार्थनगर।
सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 50वीं वाहिनी बलरामपुर की ओर से सीमावर्ती क्षेत्र के नागरिकों के सर्वांगीण विकास, आत्मनिर्भरता और कौशल संवर्धन के उद्देश्य से संचालित नागरिक कल्याण कार्यक्रम का समापन समारोह रविवार को नेहरू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, औदहीकलां में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में युवाओं को स्वरोजगार एवं रोजगार से जोड़ने के लिए विभिन्न व्यावसायिक प्रशिक्षणों के प्रमाण पत्र और टूल किट वितरित किए गए। साथ ही ग्रामीणों के लिए निःशुल्क मानव एवं पशु चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इमरियागंज के सांसद जगदंबिका पाल रहे।
कार्यक्रम के तहत सीमावर्ती क्षेत्र के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मधुमक्खी पालन, वर्मी कंपोस्ट निर्माण, मोटर ड्राइविंग, भर्ती पूर्व प्रशिक्षण, अपशिष्ट प्रबंधन एवं प्लंबिंग जैसे रोजगारपरक प्रशिक्षण दिए गए। इनमें भर्ती पूर्व प्रशिक्षण प्राप्त 200 युवाओं, मोटर ड्राइविंग के 20, प्लंबिंग के 20, अपशिष्ट प्रबंधन के 20, वर्मी कंपोस्टिंग के 20 तथा मधुमक्खी पालन के 20 युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया। इसके अलावा वन डेवलपमेंट फाउंडेशन के माध्यम से बच्चों को भी प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि सांसद जगदंबिका पाल ने प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को प्रमाण पत्र एवं संबंधित विधाओं की टूल किट वितरित की। मधुमक्खी पालन का प्रशिक्षण लेने वाले युवाओं को मधुमक्खी पालन बॉक्स भी प्रदान किए गए, जिन्हें संबंधित ग्राम प्रधानों के माध्यम से प्रशिक्षित युवाओं तक पहुंचाया गया। मोटर ड्राइविंग का प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं के ड्राइविंग लाइसेंस भी एसएसबी की ओर से बनवाकर दिए गए।
सांसद जगदंबिका पाल ने एसएसबी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना सराहनीय पहल है। ऐसे कार्यक्रमों से
ग्रामीण युवाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलता है। उन्होंने एसएसबी के जवानों की कठिन परिस्थितियों में राष्ट्रसेवा और सीमा सुरक्षा के प्रति समर्पण की भी प्रशंसा की।एसएसबी 50वीं वाहिनी के कमांडेंट संजय कुमार ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्र के युवाओं की मांग और रोजगार की संभावनाओं को देखते हुए 200 युवाओं के लिए भर्ती पूर्व प्रशिक्षण आयोजित किया गया था। इसमें युवाओं को शारीरिक क्षमता बढ़ाने के साथ पुलिस भर्ती एवं केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) में कांस्टेबल जीडी जैसी भर्तियों के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया।
इस दौरान एसएसबी क्षेत्र मुख्यालय गोरखपुर के उप महानिरीक्षक दीपक बरनवाल, 50वीं वाहिनी के कमांडेंट संजय कुमार, उप कमांडेंट अभिषेक सुहाने, उप कमांडेंट सौरभ कुमार सहित क्षेत्र के ग्राम प्रधान, शिक्षक, विद्यार्थी एवं क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
swatantra prabhat uttar pradesh news balrampur news siddharthnagar news vocational training jagdambika pal Youth Empowerment Free Medical Camp Rural Development Youth Employment Self Employment Waste Management Tool Kit Distribution Employment Opportunities Border Security Force SSB 50th Battalion Skill Development Program Animal Health Camp Border Area Development Bee Keeping Training Vermicomposting Training Motor Driving Training Plumbing Training Pre Recruitment Training SSB Welfare Program


Comments