राजनीति
फिरोज गांधी कालेज को शौचालय निर्माण के लिए इफको महिला चेतना क्लब ने दी 75 हजार रुपये
इफको फूलपुर की महिला चेतना क्लब की ओर से आयोजित दशहरा उत्सव में क्लब की ओर से गारापुर स्थित फिरोज गांधी इंटर कॉलेज में छात्राओं के सुविधा हेतु शौचालय निर्माण के लिए विद्यालय प्रबंधन को 75 हजार रुपये की धनराशि सौंपी गई।
स्वतंत्र प्रभात।
ब्यूरो प्रयागराज
इफको फूलपुर की महिला चेतना क्लब की ओर से आयोजित दशहरा उत्सव में क्लब की ओर से गारापुर स्थित फिरोज गांधी इंटर कॉलेज में छात्राओं के सुविधा हेतु शौचालय निर्माण के लिए विद्यालय प्रबंधन को 75 हजार रुपये की धनराशि सौंपी गई। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वच्छता संबंधी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में सहयोग करना है।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला चेतना क्लब की अध्यक्षा सरिता सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक माहौल देने के साथ ही उनकी बुनियादी जरूरतों का ध्यान रखना भी जरूरी है। विद्यालय में स्वच्छ और सुविधाजनक शौचालय की उपलब्धता विद्यार्थियों के स्वास्थ्य, स्वच्छता और गरिमा से जुड़ी है।
उन्होंने कहा कि सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए जरूरतमंदों और शैक्षणिक संस्थानों की मदद करना क्लब की प्राथमिकताओं में शामिल है। ऐसी पहल से विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में सहयोग मिलता है। क्लब की उपाध्यक्ष रेखा जायसवाल समेत सदस्यों ने भी सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी की प्रतिबद्धता जताई। कार्यक्रम में सदस्य , सुधा अवस्थी, मंजू सिंह, शर्मिष्ठा घोष और रागिनी श्रीवास्तव के अलावा वरिष्ठ सदस्य अलका गुप्ता, पुष्पा यादव, पद्मजा शेरकर और रश्मि अग्रवाल मौजूद रहीं।।
uttar pradesh crime news युवक की हत्या siddharthnagar news police investigation उत्तर प्रदेश अपराध समाचार पुलिस जांच सिद्धार्थनगर क्राइम न्यूज लोटन चौराहा जाम फोरेंसिक टीम जांच #SwatantraPrabhat लोहे की रॉड से हमला Mohana Police सिद्धार्थनगर हत्या मामला भोलू गौड़ उर्फ शिवा मोहाना थाना समाचार बेलौहा गांव घटना उर्मिला देवी अभिलाष उपाध्याय आरोपी हिरासत में सीओ सदर विश्वजीत सौरयान एएसपी प्रशांत कुमार प्रसाद परिजनों का प्रदर्शन Bhola Gaur Case Belauha Village Incident Iron Rod Attack


Comments