नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने की जनसुनवाई, शिकायतों के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश
उत्तर प्रदेश सरकार व पुलिस महानिदेशक के निर्देशों के क्रम में, पुलिस अधीक्षक पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने कार्यालय में आए आम नागरिकों की शिकायतों एवं समस्याओं को अत्यंत गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना।जनसुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र पुलिस अधीक्षक के समक्ष प्रस्तुत किए। मामलों का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक भदोही ने पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को फोन पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि आमजन की समस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निर्देश के क्रम में मामलों का निस्तारण केवल कागजों पर न होकर धरातल पर होना चाहिए, जिससे पीड़ित पक्ष पूरी तरह संतुष्ट हो। पुलिस थानों पर आने वाले हर पीड़ित के साथ मानवीय व्यवहार किया जाए और उनकी शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जाए।
uttar pradesh police Bhadohi News UP police news uttar pradesh news bhadohi police Law and order public problems police administration Public grievance redressal Police Action Police Public Hearing public service Police Complaint SP Abhinav Tyagi #SwatantraPrabhat Citizen Complaints Complaint Resolution Police Accountability Police Officers Jan Sunwai Police Station News Justice for Citizens Victim Assistance Sensitive Policing Latest Bhadohi News


Comments