नवीनतम
राजनीति
मायके में महिला ने फांसी लगाकर दी जान, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया
निगोहां थाना क्षेत्र के अंनघेमऊ गांव में शनिवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई। मायके आई 32 वर्षीय महिला ने घर के कमरे में पंखे के सहारे साड़ी का फंदा लगाकर जान दे दी
निगोहां, लखनऊ।
निगोहां थाना क्षेत्र के अंनघेमऊ गांव में शनिवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई। मायके आई 32 वर्षीय महिला ने घर के कमरे में पंखे के सहारे साड़ी का फंदा लगाकर जान दे दी। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। जिस घर में एक दिन पहले जन्मदिन की खुशियां मनाई गई थीं, वहां दूसरे ही दिन मातम छा गया।
जानकारी के मुताबिक, कानपुर निवासी प्रतिभा रावत (32) की शादी नगराम थाना क्षेत्र के देवीखेड़ा गांव निवासी राधेश्याम से हुई थी। उसका भाई अंनघेमऊ गांव में जमीन लेकर मकान बनवाए हुए है। प्रतिभा तीन दिन पहले अपनी ससुराल से मायके आई थी। बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात घर में उसके देवर के बेटे का जन्मदिन मनाया गया था। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे प्रतिभा ने घर के कमरे में पंखे के सहारे साड़ी का फंदा लगाकर जान दे दी। काफी देर तक कमरे से बाहर न आने पर परिजनों ने देखा तो उसका शव फंदे से लटक रहा था। यह देख घर में चीख-पुकार मच गई।
प्रतिभा की मौत से उसके 12 वर्षीय बेटे कार्तिक और छह वर्षीय बेटी कनक के सिर से मां का साया उठ गया। दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि प्रतिभा ट्यूमर जैसी बीमारी से पीड़ित थी और काफी समय से परेशान चल रही थी। सूचना पर पहुंची निगोहां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
निगोहां थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
swatantra prabhat lucknow news swatantra prabhat news UP police news kanpur news uttar pradesh news uttar pradesh crime news lucknow crime news nigohan news birthday celebration police investigation Family Tragedy Breaking News UP Tragic Incident Postmortem Report local news lucknow Ravindra Kumar Nigohan Police Pratibha Rawat Woman Death News Nagarाम News Woman Found Dead Ananghemau Village Women News Mother of Two Children


Comments