पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, तीन डीसीपी को मिली नई जिम्मेदारी
स्वतंत्र प्रभात।
ब्यूरो प्रयागराज
कमिश्नरेट प्रयागराज में नवागत पुलिस उपायुक्तों (डीसीपी) की तैनाती के बाद पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। पुलिस आयुक्त की ओर से जारी आदेश के अनुसार तीन पुलिस उपायुक्तों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
मनीष कुमार शांडिल्य बने डीसीपी यमुनानगर।
मनीष कुमार शांडिल्य को पुलिस उपायुक्त यमुनानगर एवं लाइंस नियुक्त किया गया है। वे यमुनानगर जोन की कानून-व्यवस्था के साथ पुलिस लाइंस से जुड़े प्रशासनिक कार्यों की जिम्मेदारी संभालेंगे।
कुंवर ज्ञानंजय सिंह को यातायात और यूपी-112 की जिम्मेदारी
नवागत पुलिस उपायुक्त कुंवर ज्ञानंजय सिंह को पुलिस उपायुक्त यातायात एवं यूपी-112 का दायित्व सौंपा गया है। उनके अधीन शहर की यातायात व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन और आपातकालीन पुलिस सेवा की निगरानी रहेगी।
विवेक चंद्र यादव संभालेंगे माघ मेला और प्रोटोकॉल।
विवेक चंद्र यादव को पुलिस उपायुक्त माघ मेला एवं प्रोटोकॉल बनाया गया है। आगामी माघ मेले की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था, प्रशासनिक समन्वय और वीआईपी प्रोटोकॉल से जुड़े कार्य उनकी देखरेख में संपन्न होंगे।
swatantra prabhat uttar pradesh police prayagraj news dcp prayagraj uttar pradesh news prayagraj latest news Law and order traffic management police administration Manish Kumar Shandilya Police department news Prayagraj police transfer Vivek Chandra Yadav Traffic Police Prayagraj Prayagraj Police Commissionerate UP 112 Kunwar Gyananjay Singh Yamunanagar Police Police Department Transfer Police Officers Posting Magh Mela 2027 Magh Mela Security Magh Mela Preparation VIP Protocol


Comments