फीचर्ड

जारी बाजार में भटकी मिली महिला, घर का पता बताने में असमर्थe

कीडगंज पुलिस ने महिला को चौकी ले जाकर की पूछताछ, परिजनों तक पहुंचाने का प्रयास जारी

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो 
 
प्रयागराज।
 
शहर के कोतवाली क्षेत्र के जारी बाजार में शुक्रवार सुबह एक महिला भटकी हुई मिली। महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही है और वह अपने घर का सही पता नहीं बता पा रही है। स्थानीय लोगों ने महिला को अकेले घूमते देखकर जारी पुलिस चौकी को सूचना दी।
 
सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी प्रह्लाद पाल महिला को चौकी ले गए और उससे पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, महिला अपना नाम बबली शंकर, पति का नाम उदयशंकर और बेटे का नाम जानकी प्रसाद बता रही है। उसने अपना निवास स्थान कीडगंज, प्रयागराज बताया है। हालांकि, वह बार-बार एक ही नाम दोहरा रही है, जिससे उसकी पहचान की पुष्टि करने में परेशानी हो रही है।
 
महिला की पहचान सुनिश्चित करने के लिए आसपास के थानों और कीडगंज पुलिस को सूचना दी गई है। चौकी प्रभारी ने लोगों से अपील की है कि यदि कोई महिला को पहचानता है या उसके परिवार के संबंध में जानकारी रखता है, तो वह कोतवाली थाने की जारी पुलिस चौकी से संपर्क करे।
 
पुलिस महिला को उसके परिजनों तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है।
 
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार