फीचर्ड
राजनीति
भारत
गोल्हौरा पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
गोल्हौरा (सिद्धार्थनगर)।
थाना गोल्हौरा पुलिस, जनपदीय एंटी थेफ्ट टीम और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने चोरी की दो घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छह मोबाइल फोन और एसेसरीज समेत 8,680 रुपये नकद बरामद किए हैं।
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 2 नवंबर 2026 को अतरमु नानकार के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सलमान पुत्र महबूब निवासी जमलाजोत थाना गोल्हौरा तथा हसामुद्दीन पुत्र हमीउद्दीन निवासी हाजीजोत थाना कपिलवस्तु, जनपद सिद्धार्थनगर के रूप में हुई है। थाना प्रभारी संजय कुमार मिश्रा ने वताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि उन्होंने 21/22 अक्टूबर की रात बहादुरगंज स्थित जेके मोबाइल की दुकान से मोबाइल फोन चोरी किए थे। वहीं 16 अक्टूबर को ग्राम बालेजिनवा में एक घर में चोरी की घटना को भी अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों के पास से छह मोबाइल फोन और एसेसरीज तथा 8,680 रुपये नकद बरामद किए हैं।
बरामदगी के आधार पर संबंधित मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी करते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर दोनों आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रवीन्द्र कुमार चन्द्रा, प्रमोद कुमार पाण्डेय, नन्दलाल यादव, दीनदयाल सिंह, एंटी थेफ्ट टीम के प्रभारी ओपी मिश्र सहित गोल्हौरा थाना प्रभारी संजय कुमार मिश्रा एवं एंटी थेफ्ट टीम के अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
crime news swatantra prabhat uttar pradesh police surveillance team siddharthnagar news bahadurganj news two arrested police investigation Theft Case Siddharthnagar Crime News Criminal Arrest Sanjay Kumar Mishra Police Success Cash Recovery Mobile Theft BNS Section 317(2) Golhaura Police Mobile Shop Robbery Anti Theft Team Six Mobile Phones Recovered 8680 Rupees Recovered JK Mobile Shop Balejinwa Theft Case Salman Arrested Hasamuddin Arrested


Comments