नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा में सहभागिता के लिए सिख समाज से अपील
स्वतंत्र प्रभात ।
नैनी, प्रयागराज।
भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने अपने सहयोगियों के साथ क्षेत्र के विभिन्न समुदायों के लोगों से संपर्क कर लोकतंत्र की रक्षा एवं अराजकता के विरोध में आयोजित पदयात्रा में शामिल होने की अपील की। उन्होंने विशेष रूप से प्रयागराज में निवास करने वाले सिख समाज के सभी बंधुओं एवं कार्यकर्ताओं से पदयात्रा में बढ़-चढ़कर सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया।इस दौरान परमजीत सिंह बग्गा ने बताया कि 4 नवंबर 2026, बुधवार को प्रातः 11 बजे पत्थर गिरजाघर स्थित धरना स्थल से शहीद वॉल तक पदयात्रा निकाली जाएगी। पदयात्रा का संकल्प 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' रखा गया है।मनु चावला ने सिख समाज के लोगों से समय पर पहुंचकर पदयात्रा में सम्मिलित होने तथा अपनी सहभागिता से कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। वहीं जसविंदर सिंह नीटू ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा, संविधान की मर्यादा, कानून-व्यवस्था की मजबूती तथा अराजक तत्वों की गतिविधियों के विरोध में आयोजित जनधरने में सभी को अपनी भागीदारी निभानी चाहिए।
न्होंने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए लोगों की उपस्थिति जनआवाज को मजबूती प्रदान करेगी और लोकतंत्र के पक्ष में एक सशक्त संदेश देगी।इस अवसर पर हरमनजीत सिंह, कमलजीत सिंह, कुलदीप सिंह खालसा, इकबाल सिंह, परमिंदर सिंह बंटी, परमजीत सिंह बग्गा, मनु चावला, जसविंदर सिंह नीटू एवं सरदार पतविंदर सिंह सहित कई गणमान्य सामाजिक, सांस्कृतिक एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोग उपस्थित रहे।
prayagraj news uttar pradesh news prayagraj latest news Uttar Pradesh Politics Political News Prayagraj public protest Naini news sikh community prayagraj Political Campaign UP Constitutional Values Democracy Protection #SwatantraPrabhat BJP Minority Morcha BJP Padyatra Sardar Patwinder Singh Democracy Bachao Abhiyan Arajkata Hatao Campaign Prayagraj Padyatra Sikh Samaj News BJP Kashi Region Stone Church Prayagraj Shaheed Wall Prayagraj November 4 Padyatra Sikh Community Participation Democracy Awareness


Comments