कूटरचित दस्तावेजों से दूसरा पासपोर्ट बनवाने वाला आरोपी गिरफ्तार
कूटरचित दस्तावेज तैयार कर व्यक्तिगत विवरण में बदलाव करते हुए दूसरा पासपोर्ट बनवाने के मामले में कोतवाली उतरौला पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय रवाना कर दिया।
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
उतरौला (बलरामपुर)।
कूटरचित दस्तावेज तैयार कर व्यक्तिगत विवरण में बदलाव करते हुए दूसरा पासपोर्ट बनवाने के मामले में कोतवाली उतरौला पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय रवाना कर दिया।
पुलिस के अनुसार, सिराज शाह पुत्र बेचू शाह निवासी ग्राम एवं पोस्ट पालापुर, थाना कोतवाली उतरौला ने कथित तौर पर कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर अपने व्यक्तिगत विवरण में परिवर्तन कर पहले पासपोर्ट बनवाया था। इसके बाद पूर्व में जारी पासपोर्ट को छिपाकर दूसरा पासपोर्ट बनवाने का मामला जांच में सामने आया।
इस संबंध में उपनिरीक्षक बृजेश कुमार गुप्ता की तहरीर पर थाना कोतवाली उतरौला में मुकदमा अपराध संख्या 154/2026 के तहत धारा 336(3), 338, 340(2) बीएनएस एवं 12(1)(बी) पासपोर्ट अधिनियम 1967 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय तथा क्षेत्राधिकारी उतरौला डॉ. जितेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी सिराज शाह को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक हीरालाल एवं कांस्टेबल विद्याराम शामिल रहे। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को माननीय न्यायालय भेज दिया।
swatantra prabhat uttar pradesh police crime news uttar pradesh Balrampur police criminal investigation Police Action Police Arrest Balrampur Crime News BNS Sections Uttar Pradesh latest news Passport Act 1967 Forged Documents Vishal Pandey Document Forgery Utraula News Martand Prakash Singh Fake Passport Case Passport Fraud Duplicate Passport Siraj Shah Arrested Utraula Police Passport Verification Illegal Passport Superintendent of Police Balrampur Utraula Crime News


Comments