फिल्मी स्टाइल में नाबालिक छात्रा का अपहरण,  सूझबूझ से चंगुल से भागी छात्रा 

प्रवीण तिवारी Picture
Published On

मीरजापुर।

मिर्ज़ापुर।​अहरौरा थाना क्षेत्र में एक नाटकीय घटनाक्रम हुआ। घर से स्कूल जा रही एक 14 वर्षीय छात्रा का बोलेरो सवार तीन अज्ञात युवकों ने अपहरण कर लिया। हालांकि छात्रा की सूझबूझ और बहादुरी के चलते वह अपहरणकर्ताओं के चंगुल से सुरक्षित भाग निकलने में सफल रही।


​जानकारी के अनुसार चंदौली जिले के चकिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बोदलपुर निवासी गुलाब की पुत्री विंध्यवासिनी उम्र 14 वर्ष सुबह लगभग 8:15 बजे घर से 'उड़ान पब्लिक स्कूल' के लिए निकली थी। रास्ते में बोलेरो सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने जबरन उसे गाड़ी में खींच लिया और अपहरण कर सोनभद्र की ओर ले जाने लगे।


​बताया जा रहा है कि अहरौरा ओवरब्रिज के पास बदमाशों ने वाहन रोका और किसी अनहोनी को अंजाम देने की फिराक में थे। इसी दौरान छात्रा ने देखा कि गाड़ी का दरवाजा ठीक से बंद नहीं है। छात्रा ने हिम्मत दिखाते हुए दरवाजे पर जोरदार लात मारी जिससे दरवाजा खुल गया और वह तेजी से बाहर निकलकर भाग गई।
​छात्रा भागते हुए पास की बस्ती पट्टी खुर्द' पहुंची और घबराकर एक पेड़ के नीचे बैठकर रोने लगी।

योग के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए लखनऊ विश्वविद्यालय के डॉ. अमरजीत यादव सम्मानित Read More योग के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए लखनऊ विश्वविद्यालय के डॉ. अमरजीत यादव सम्मानित

 

क्षेत्र के भतड़ा गांव में 30 शैय्या एकीकृत आयुष आयुर्वेदिक अस्पताल का भूमि पूजन, से क्षेत्रवासियों में खुशी। Read More क्षेत्र के भतड़ा गांव में 30 शैय्या एकीकृत आयुष आयुर्वेदिक अस्पताल का भूमि पूजन, से क्षेत्रवासियों में खुशी।

वहां से गुजर रही एक स्थानीय महिला की नजर रोती हुई किशोरी पर पड़ी। महिला ने जब उससे पूछताछ की तो पीड़िता ने अपनी आपबीती सुनाई। इसके बाद महिला की मदद से छात्रा ने अपने भाई आशीष को फोन कर घटना की जानकारी दी।
​सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और किशोरी को संभाला। घटना की जानकारी तत्काल अहरौरा थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने पीड़िता व परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच शुरू कर दी है और दोषियों के खिलाफ सख्त विधिक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
थाना प्रभारी अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि इसकी जानकारी है घटनाक्रम चकिया थाना के अंतर्गत आता है जिसे चकिया थाना को ट्रांसफर कर दिया गया है

गोरखपुर को विकास परियोजनाओं की सौगात, सीएम योगी ने सपा पर साधा निशाना Read More गोरखपुर को विकास परियोजनाओं की सौगात, सीएम योगी ने सपा पर साधा निशाना

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें