ग्राम पंचायतों में लापरवाही और आवास वसूली के आरोप, ग्रामीणों ने की निष्पक्ष जांच की मांग

नैड़ी कठारी में आवास के नाम पर वसूली का आरोप, नौगवां में विकास कार्यों में लापरवाही की शिकायत

प्रवीण तिवारी Picture
Published On

पूर्व में  नैडी कठारी मे आवास वसूली को लेकर एक बार जांच भी हो चुकी है ग्रामीणों ने अधिकारियों के सामने लगाया था आवास वसूली का आरोप 

मीरजापुर।

मीरजापुर। हलिया विकास खंड के विभिन्न ग्राम पंचायतों में कथित अनियमितताओं और कार्यों में लापरवाही को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। कहीं आवास के नाम पर वसूली किए जाने का आरोप लगाया जा रहा है, तो कहीं ग्राम विकास अधिकारी के गांव में नहीं पहुंचने से ग्रामीणों को जरूरी कार्यों के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 

ग्राम पंचायतों में लापरवाही और आवास वसूली के आरोप, ग्रामीणों ने की निष्पक्ष जांच की मांग

ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
ग्रामीणों के अनुसार, नैड़ी कठारी ग्राम पंचायत में आवास के नाम पर वसूली किए जाने के आरोप सामने आ रहे हैं। वहीं, नौगवां ग्राम पंचायत में विकास कार्यों में लापरवाही बरते जाने की शिकायत की जा रही है।

मुख्यमंत्री पोर्टल पर अवैध पैथोलॉजी की शिकायत, कार्रवाई की मांग Read More मुख्यमंत्री पोर्टल पर अवैध पैथोलॉजी की शिकायत, कार्रवाई की मांग

 इसके अलावा जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र तथा परिवार रजिस्टर की नकल जैसे जरूरी दस्तावेजों के लिए भी ग्रामीणों को ब्लॉक कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम विकास अधिकारी के नियमित रूप से गांव में नहीं पहुंचने के कारण पंचायत से जुड़े कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इससे लोगों को छोटे-छोटे कामों के लिए भी परेशानी उठानी पड़ रही है।

हुंडई मोटर इंडिया का मुनाफा 24% घटा, रिकॉर्ड राजस्व के बावजूद लागत का दबाव Read More हुंडई मोटर इंडिया का मुनाफा 24% घटा, रिकॉर्ड राजस्व के बावजूद लागत का दबाव


 ग्रामीणों ने सवाल उठाया है कि यदि पंचायत स्तर पर ही जरूरी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं, तो इसके लिए जिम्मेदार कौन है?
बताया जा रहा है कि पूर्व में लायन ग्राम पंचायत में जांच के दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ), मीरजापुर की ओर से कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। उस समय भी लापरवाही के आरोप सामने आए थे और मामले की जांच कराई गई थी। हालांकि, ग्रामीणों का दावा है कि संबंधित सचिव के विरुद्ध अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

चार वर्ष से हलिया ब्लॉक में जमे एडीओ पंचायत, विभागीय कार्यप्रणाली पर उठे सवाल Read More चार वर्ष से हलिया ब्लॉक में जमे एडीओ पंचायत, विभागीय कार्यप्रणाली पर उठे सवाल


 इस मामले में विभागीय स्तर पर हुई कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट होना आवश्यक है।
वसूली के लिए कौन जिम्मेदार?
ग्रामीणों ने आवास के नाम पर कथित वसूली के मामले में ग्राम प्रधान, पंचायत सहायक अथवा अन्य संबंधित जिम्मेदारों की भूमिका की जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि जांच में यदि किसी की संलिप्तता सामने आती है, तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए।


अब सवाल यह उठता है कि ग्राम पंचायतों में सामने आ रही शिकायतों पर संबंधित विभाग कब संज्ञान लेगा और ग्रामीणों को कब राहत मिलेगी। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि नैड़ी कठारी, नौगवां और लायन ग्राम पंचायतों में उठे मामलों की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा लापरवाही और वसूली के आरोपों की सच्चाई सामने लाकर जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें