विभिन्न आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने की मांग, शिवसेना ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

गत 26 अक्टूबर को शिवसेना की बराक घाटी की ओर से असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा को एक ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र में विभिन्न आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने तथा कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की मांग की गई।

Abhinav Shukla Picture
Published On

श्रीभूमि संवाददाता स्वतंत्र प्रभात :
 
गत 26 अक्टूबर को शिवसेना की बराक घाटी की ओर से असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा को एक ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र में विभिन्न आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने तथा कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की मांग की गई।
 
ज्ञापन में क्षेत्र में चोरी और डकैती की घटनाओं को लेकर चिंता व्यक्त की गई। इसके साथ ही महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों तथा संगठन द्वारा ‘लव जिहाद’ कहे जाने वाले मामलों की जांच कर कानून के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया गया। शिवसेना की बराक घाटी इकाई ने युवाओं में शराब और मादक पदार्थों के सेवन तथा जुए की प्रवृत्ति पर भी चिंता जताई। संगठन का कहना है कि इन गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए संबंधित विभागों की ओर से प्रभावी कदम उठाए जाने की आवश्यकता है। इन मुद्दों पर मुख्यमंत्री से विशेष ध्यान देने और आवश्यक निर्देश जारी करने की मांग की गई।
 
ज्ञापन शिवसेना की बराक घाटी इकाई के प्रमुख संजीत देवनाथ के नेतृत्व में प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर संगठन के अन्य कार्यकर्ताओं ने भी ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। हस्ताक्षरकर्ताओं में प्राणकांत दास, दीपारति मालाकार दास, नयन देवनाथ, माम्पी दास, हिरोकज्योति चक्रवर्ती, शिल्पी चक्रवर्ती, अभिजीत देवनाथ (बंटी), सुमन देवनाथ, शुभम राय और पम्पी शिव शामिल हैं।
 
संगठन ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि ज्ञापन में उठाए गए मुद्दों पर विचार करते हुए संबंधित मामलों में निष्पक्ष जांच और कानून के अनुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

About The Author

Post Comments

Comments