रामलीला देखने उमड़ी भीड,, नारद मोह भंग मंचन के बीच जय श्री राम के जयकारे से गुंजे विंध्य धाम

भगवान शिव जी ने माता पार्वती को भगवान श्री राम जी की अमरतत्व कथा सुनाएं 

प्रवीण तिवारी Picture
Published On

मीरजापुर।

मिर्जापुर। श्री विन्ध्य प्राचीन रामलीला समिति की मंचन मोतीझील मार्ग पर स्थित भंडारा स्थल प्रांगण में श्री विन्ध्य पंडा समाज के तत्वावधान में आयोजित 46 वर्ष भव्य रामलीला के मंचन के दूसरे दिन नारद मोह भंग एवं भगवान शिव जी द्वारा माता पार्वती जी को भगवान श्री राम जी की अमरतत्व की कथा सुनाई इसके पूर्व सभासद घटा त्रिपाठी ने फीता काटकर भगवान शिव एवं माता पार्वती का पूजन अर्चन किया।

 

रामलीला देखने उमड़ी भीड,, नारद मोह भंग मंचन के बीच जय श्री राम के जयकारे से गुंजे विंध्य धाम
भगवान शिव ने माता पार्वती को कथा सुनाया नारद की तपस्या से भगवान इंद्र का सिंहासन हिलने लगा इंद्र की तपस्या भंग करने के लिए कामदेव को भेजते हैं। कामदेव असफल रहते हैं नारद भगवान शंकर के पास आकर पूरा वृतांत उन्हें सुनाते हैं। भगवान शंकर कहते हैं कि हे नारद जो प्रसंग आपने मुझे सुनाया वह विष्णु को मत बताना इसके बाद नारद नारायण नारायण करते भगवान विष्णु के पास जाते हैं पूरा प्रसंग उन्हें सुना देते हैं

वन विभाग की टीम को ट्रक जांच के दौरान धमकी देने का आरोप, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज Read More वन विभाग की टीम को ट्रक जांच के दौरान धमकी देने का आरोप, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

 रामलीला देखने उमड़ी भीड,, नारद मोह भंग मंचन के बीच जय श्री राम के जयकारे से गुंजे विंध्य धाम

पगड़ी-तिलक और तलवार से गुंजन शर्मा का भव्य अभिनंदन Read More पगड़ी-तिलक और तलवार से गुंजन शर्मा का भव्य अभिनंदन

भगवान विष्णु एक सुंदर महल बनाकर विश्व मोहिनी को उसमें रहने के लिए भेज देते हैं उधर से गुजरते वक्त नारद विश्व मोहिनी की हस्त रेखा देखते हैं जिसमें लिखा रहता है कि उससे शादी करने वाला व्यक्ति अमर हो जाएगा। नारद सोचते हैं कि क्यों न वे खुद उससे शादी कर ले उनकी मानसा बाप भगवान विष्णु पूरा शरीर तो सुंदर बना देते हैं और मुंह बंदर का

सार्थक बिंद परिवार एनसीआर की छठी बैठक संपन्न  Read More सार्थक बिंद परिवार एनसीआर की छठी बैठक संपन्न 

 


हर्ष से पुलकित नारद विश्व मोहिनी के सामने पहुंचते हैं।वे विश्व मोहिनी के आगे पीछे घूमने लगते हैं जब विश्व मोहिनी की नजर पड़ती है तो वह उनके मुख के बनावट को देख ठहाका लगाकर हंसने लगती है। नारद भगवान जब पानी में झांक कर अपना मुंख देखते हैं तो उन्हें गुस्सा आ जाता है वह भगवान विष्णु को श्राप देते हैं। कहते हैं कि भगवान अगर मुझे वानर मुख दिया है तो यही वानर आप अपने पत्नी के वियोग में

 

भटकोगे तो आपके सहयोग करेंगे व्यास की भूमिका में गोपीनाथ मिश्रा मंच का संचालन आदर्श उपाध्याय ने किया। इस दौरान समिति के अध्यक्ष संगम लाल त्रिपाठी, मंत्री आदर्श उपाध्याय, निर्देशक प्रशांत द्विवेदी, संरक्षक प्रकाश चंद पांडेय,उपाध्यक्ष पशुपतिनाथ मिश्रा ,उपाध्यक्ष रामेश्वर त्रिपाठी, सह निर्देशक कमल मिश्रा, कोषाध्यक्ष विक्रम मिश्रा उर्फ निशु, व्यवस्था प्रमुख शिखर गिरी,सह व्यवस्था प्रमुख धीरेंद्र पांडेय,मीडिया प्रभारी संतोष कुमार तथा पंडा समाज अध्यक्ष पंकज द्विवेदी मंत्री भानु पाठक सहित रामलीला समिति के दामोदर पांडेय, देवी दिक्षित, धीरेंद्र कुमार पांडेय,अमन सिंह, उत्सव पांडेय, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें