सोनभद्र में 2.37 करोड़ की साइबर धोखाधड़ी में दो और गिरफ्तार

SATYA SANATAN TRUST के खाते से जुड़ा है मामला, अब तक पांच आरोपी पकड़े गए

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र/उत्तर प्रदेश-

SATYA SANATAN TRUST के नाम से पंजीकृत बैंक खाते के माध्यम से करोड़ों रुपये की साइबर धोखाधड़ी के मामले में दुद्धी पुलिस ने दो और वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। इस मामले में मुख्य अभियुक्त सहित अब तक कुल पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

पुलिस के अनुसार, समन्वय (JMIS) पोर्टल के माध्यम से बैंक खाते की जांच में साइबर फ्रॉड से संबंधित 35 शिकायतें और करीब 2.37 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेन-देन का पता चला था। इस मामले में थाना दुद्धी में मु0अ0सं0-281/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4), 336(3), 338, 340(2) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66डी में मुकदमा दर्ज किया गया था।

रॉबर्ट्सगंज थाने का एएसपी ने किया निरीक्षण Read More रॉबर्ट्सगंज थाने का एएसपी ने किया निरीक्षण

इस प्रकरण में पुलिस ने 25 अक्टूबर 2026 को मुख्य अभियुक्त हरिकेश पाण्डेय उर्फ ऋषिकेश सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। शेष वांछित अभियुक्तों की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर 26 अक्टूबर को शाम करीब 6:10 बजे म्योरपुर थाना क्षेत्र के रनटोला तिराहे से दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

ड्राइवर की हत्या कर लाश यमुना में फेंकी, घर से 50 कदम दूर मिला खून के निशान एवं नेकबैंड । Read More ड्राइवर की हत्या कर लाश यमुना में फेंकी, घर से 50 कदम दूर मिला खून के निशान एवं नेकबैंड ।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान प्रवेश राज सिंह (40 वर्ष), निवासी वार्ड नंबर-11, अनपरा तथा जोनसीन क्रिशायान उर्फ राजेश कुमार (36 वर्ष), निवासी रेहटा, थाना अनपरा के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद 27 अक्टूबर को दोनों को न्यायालय में पेश करने के लिए रवाना किया गया।

जनपद न्यायाधीश ने न्यायालय परिसर में प्री मेगा जागरूकता शिविर का किया उद्घाटन  Read More जनपद न्यायाधीश ने न्यायालय परिसर में प्री मेगा जागरूकता शिविर का किया उद्घाटन 

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल, क्षेत्राधिकारी साइबर हर्ष पाण्डेय और क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी के पर्यवेक्षण में की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक संजय सिंह, उपनिरीक्षक हरिकेश राम आजाद सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें