थाना हण्डिया पुलिस टीम द्वारा 03 अभियुक्ता द्वारा गिरफ्तार

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो प्रयागराज 
 
थाना हण्डिया पर पंजीकृत मु0अ0सं0-517/2026 धारा-319(2)/ 318(4)/336(3)/338/331(4)/61(2) भा0न्या0सं0 से सम्बंधित 03 अभियुक्ता 1. रीता कुशवाहा पत्नी स्व0 बब्लू कुशवाहा निवासी 103/63 एलनगंज थाना कर्नलगंज कमिश्नरेट प्रयागराज 2. नीलू मौर्या पत्नी बृजेश कुशवाहा निवासी 103/63 एलनगंज थाना कर्नलगंज कमिश्नरेट प्रयागराज 3. मंजू देवी पत्नी बृजेश वाल्मिकी निवासी म0नं0 926 रेलवे कालोनी लूकरगंज थाना खुल्दाबाद कमिश्नरेट प्रयागराज  को थाना हण्डिया पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक-10.10.2026 को थाना हण्डिया क्षेत्रान्तर्गत हण्डिया तहसील स्थित शास्त्री भवन के पास से 02 आधार कार्ड के साथ गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी । 
 
                उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार उपरोक्त अभियुक्तगण द्वारा अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर योजनाबद्व तरीके से कूटरचित दस्तावेज तैयार वादी मुकदमा कमल प्रकाश पुत्र संतोष कुमार निवासी ग्राम बंदीपट्टी, थाना सरायममरेज कमिश्नरेट प्रयागराज को थाना सरायममरेज क्षेत्रांतर्गत ग्राम सेवार जरियार स्थित गाटा संख्या-26 की भूमि का कूटरचित बैनामा कराकर कुल ₹63,85,000/-  ट्रांसफर कराकर धोखाधड़ी की गई, जिसके संबंध में मुकदमा वादी से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना हण्डिया पर मु0अ0सं0-517/2026 धारा-319(2)/318(4)/336(3)/338/341(4)/61(2) भा0न्या0सं0 बनाम रीता कुशवाहा आदि पंजीकृत किया गया।
       
 
1. रीता कुशवाहा पत्नी स्व0 बब्लू कुशवाहा निवासी 103/63 एलनगंज थाना कर्नलगंज कमिश्नरेट प्रयागराज, उम्र करीब 40 वर्ष ।
2. नीलू मौर्या पत्नी बृजेश कुशवाहा निवासी 103/63 एलनगंज थाना कर्नलगंज कमिश्नरेट प्रयागराज, उम्र करीब 36 वर्ष ।
3. मंजू देवी पत्नी बृजेश वाल्मिकी निवासी म0नं0 926 रेलवे कालोनी लूकरगंज थाना खुल्दाबाद कमिश्नरेट प्रयागराज, उम्र करीब 55 वर्ष ।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें