सिद्धार्थनगर में एसआई का हार्ट अटैक से निधन
कठेला समय माता थाने में थे तैनात, पुलिस महकमे में शोक की लहर
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
सिद्धार्थनगर।
जिले के कठेला समय माता थाने में तैनात उपनिरीक्षक (एसआई) मान सिंह का शुक्रवार सुबह हार्ट अटैक से निधन हो गया। उनके अचानक निधन से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है। साथी पुलिसकर्मी गम में हैं।
शुक्रवार सुबह मान सिंह की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें सीने में तेज दर्द हुआ, जिसके बाद उनकी हालत गंभीर हो गई। थाना प्रभारी नारायन लाल श्रीवास्तव उन्हें तुरंत जे. जे. सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ले गए।
अस्पताल में डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया, लेकिन काफी कोशिशों के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका। इलाज के दौरान ही उन्होंने अंतिम सांस ली। अस्पताल के डॉक्टर बदरे आलम ने बताया कि मान सिंह की मौत हार्ट अटैक से हुई है।
उपनिरीक्षक मान सिंह मूल रूप से बलिया जिले के रहने वाले थे। उनका वर्ष 2025 में गोरखपुर से सिद्धार्थनगर तबादला हुआ था। वह कठेला समय माता थाने में अपनी सेवाएं दे रहे थे। उनके निधन से पुलिस विभाग ने एक कर्तव्यनिष्ठ साथी खो दिया है।
कठेला समय माता थाना प्रभारी नारायन लाल श्रीवास्तव ने बताया कि उपनिरीक्षक मान सिंह ड्यूटी पर तैनात थे। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां दोपहर करीब 1:30 बजे उनकी मौत हो गई।
uttar pradesh police UP police news uttar pradesh news gorakhpur news up crime news siddharthnagar news ballia news Siddharthnagar Latest News Breaking News UP Local News Siddharthnagar Siddharthnagar Police #SwatantraPrabhat Heart Attack Death SI Maan Singh Death Police Sub Inspector Death Heart Attack News Kathेला Samay Mata Police Station Police Department Mourning Policeman Death News Maan Singh SI Narayan Lal Srivastava JJ Super Specialty Hospital Police News Today Police Officer News Police Department Updates


Comments