मुख्यमंत्री द्वारा छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम का कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया सजीव प्रसारण

नवरात्र से पूर्व प्रथम चरण में 03 अक्टूबर 2026 को छात्रवृत्ति वितरण समारोह के अन्तर्गत प्रदेश में 4 लाख 60 हजार छात्र-छात्राओं को 148 करोड़ रूपये से अधिक की धनरशि का खाते में किया गया हस्तांतरण

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

मुख्यमंत्री द्वारा शनिवार को छात्रवृत्ति वितरण समारोह कार्यक्रम के आयोजन का कलेक्ट्रेट सभागार में सजीव प्रसारण किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री द्वारा छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण-पत्र का वितरण लखनऊ में किया गया। कार्यक्रम के सजीव प्रसारण को विधायक सदर भूपेश चौबे, ओमप्रकाश दूबे भाजपा उपाध्यक्ष, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल देव पाण्डेय,जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक जय राम सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह भदौरिया, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी नरेन्द्र देव पाण्डेय सहित स्कूल के छात्र-छात्राओं ने मुख्यमंत्री के सम्बोधन का सजीव प्रसारण को देखा।

इस दौरान स्कूल के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण-पत्र का वितरण विधायकगण व मुख्य विकास अधिकारी द्वारा किया गया। इस दौरान विधायक सदर भूपेश चौबे ने छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ द्वारा आज त्यौहार के पूर्व ही छात्र-छात्राओं के खाते में धनराशि हस्तान्तारित करने का कार्य किया गया है,यह प्रथम चरण है,अभी आगे मार्च तक कई चरणों में छात्रवृत्ति योजना छात्राओं को वित्तीय सहायता प्रदान की जायेगी ताकि छात्र-छात्रा अपनी शिक्षा जारी रख सकें।

बीएस मार्शल आर्ट एकेडमी के खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन, सारांश ने जीता रजत पदक और भव्या का एसजीएफआई नेशनल के लिए चयन Read More बीएस मार्शल आर्ट एकेडमी के खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन, सारांश ने जीता रजत पदक और भव्या का एसजीएफआई नेशनल के लिए चयन

यह योजना एस0सी0/एस0टी0/ओ0बी0सी0/सामान्य और अल्पसंख्यक श्रेणियों के छात्रों के लिए प्री-मैट्रिक और पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति प्रदान करती है, कोई भी योग्य छात्र छात्रवृत्ति की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जनपद के छात्र-छात्रा बेहतर शिक्षा प्राप्त कर समाज में बेहतर प्रमुख स्थान प्राप्त कर सकते हैं, उन्होंने कहा कि अटल आवासीय विद्यालय के माध्यम से श्रमिक के बच्चों को बेहतर व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदेश सरकार द्वारा निःशुल्क उपलब्ध करायी जा रही है, जिससे कि उनके जीवन में बेहतर सुधार होगा, प्रदेश सरकार बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने हेतु संकल्पित है।

सपा विधायक राहुल लोधी ने किया बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा प्रभावित किसानों को दिलाया मदद का आश्वासन Read More सपा विधायक राहुल लोधी ने किया बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा प्रभावित किसानों को दिलाया मदद का आश्वासन

मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने कहा कि छात्रवृत्ति योजना से आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को शिक्षा ग्रहण करने में मदद करता है, स्कूल छोड़ने वाले छात्रों की संख्या को कम करना और उन्हें प्रोत्साहित करना, शिक्षा के लिए सभी छात्रों को समान अवसर प्रदान करना है। इस योजना के लिए पात्रता-उत्तर प्रदेश के मूल निवासी छात्र, एस0सी0/एस0टी0/ओ0बी0सी0/सामान्य और अल्पसंख्यक श्रेणियों के छात्रों को इस योजना द्वारा लाभान्वित किया जाता है। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधिगण व अन्य सम्मानितगणों के प्रति आभार व्यक्त की।

छपेड़ा पुलिया पर यातायात पुलिस का चला अभियान, अवैध अतिक्रमण हटाया Read More छपेड़ा पुलिया पर यातायात पुलिस का चला अभियान, अवैध अतिक्रमण हटाया

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें