नगर पंचायतों में सफाई, कूड़ा प्रबंधन एवं जनसुविधाओं को लेकर मंडलायुक्त ने दिए  कार्रवाई के निर्देश

मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम. की अध्यक्षता में मंडल के सभी जनपदों के नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों के साथ सफाई व्यवस्था एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई।

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो प्रयागराज।
 
मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम. की अध्यक्षता में मंडल के सभी जनपदों के नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों के साथ सफाई व्यवस्था एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में स्वच्छता, कूड़ा प्रबंधन, पेयजल, जल निकासी, कर-करेतर राजस्व एवं जनसुविधाओं को लेकर समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
 
बैठक में सभी नगर पंचायतों में ब्लैक स्पॉट्स का चिन्हांकन कर 02 अक्टूबर तक आख्या प्रस्तुत करने 03 अक्टूबर (शनिवार) सुबह तक प्रत्येक नगर पंचायत में डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण के लिए उपलब्ध वाहनों की संख्या, प्रत्येक वार्ड से नियमित कूड़ा उठान तथा कूड़े के पृथक्करण की स्थिति की जांच कराते हुए मटीरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) में सूखे एवं गीले कचरे के पृथक्करण सहित पूरी प्रक्रिया की फोटो सहित आख्या उपलब्ध कराने को कहा गया। कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण, वर्मी कम्पोस्ट तैयार किए जाने तथा उसके उपयोग की स्थिति की भी जानकारी मांगी गई।
 
सफाई कर्मियों द्वारा दस्ताने, जैकेट एवं अन्य सुरक्षा उपकरणों का अनिवार्य उपयोग सुनिश्चित कराने तथा सभी सफाई कर्मियों का बीमा कराने के निर्देश दिए गए। मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए सभी नगर पंचायतों में एंटी लार्वा छिड़काव एवं फॉगिंग कराने तथा अगले गुरुवार तक नालों की सफाई सुनिश्चित करने को कहा गया।
 
सड़क किनारे एवं स्ट्रीट वेंडरों के लिए कूड़ा रखने एवं उसके निस्तारण की समुचित व्यवस्था अगले 15 दिनों में सुनिश्चित कराने तथा वेंडिंग स्थलों पर डस्टबिन रखने के निर्देश दिए गए। नालों में उचित ढाल एवं जल निकासी की व्यवस्था की भी जांच कराने को कहा गया।
 
आमजन को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के दृष्टिगत 04 अक्टूबर (रविवार) को सभी अधिशासी अधिकारी नगर पंचायतों के ओवरहेड टैंकों का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान पेयजल में डाली जा रही क्लोरीन की मात्रा एवं गुणवत्ता की जांच के साथ पेयजल पाइपलाइनों के क्षतिग्रस्त अथवा दूषित होने की स्थिति की भी जांच की जाएगी। 
 
तालाबों पर हो रहे नए अतिक्रमण तत्काल हटाने तथा पुराने अतिक्रमणों पर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। अधिक तालाब वाले नगर पंचायतों की सूची एवं कार्रवाई की समय-सारिणी संबंधित अपर जिलाधिकारी द्वारा तैयार कर 06 अक्टूबर (मंगलवार) तक उपलब्ध कराने को कहा गया। कांशीराम आवास योजना के आवासों में पात्र लाभार्थियों का ही निवास सुनिश्चित कराने तथा कॉलोनियों में नियमित सफाई व्यवस्था बनाए रखने के भी निर्देशश पशुओं को यथासंभव सुरक्षित स्थान पर रखने तथा आवश्यक स्थिति में उनके सींगों पर रिफ्लेक्टर पेंट एवं रिफ्लेक्टर कॉलर लगाने के निर्देश दिए गए, ताकि रात्रि में सड़क दुर्घटनाओं की संभावना कम की जा सके।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें