नवीनतम
फीचर्ड
भारत
घर-घर दस्तक देकर नए मतदाताओं को जोड़ेगी भाजपा, कानपुर उत्तर में एसआईआर अभियान की तैयारी तेज
आगामी चुनावों को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने मतदाता सूची को दुरुस्त करने और नए मतदाताओं को जोड़ने की कवायद तेज कर दी है। इसी क्रम में भाजपा कानपुर उत्तर जिला इकाई ने विशेष संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण अभियान-2027 को लेकर अपनी रणनीति तैयार की है
कानपुर। आगामी चुनावों को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने मतदाता सूची को दुरुस्त करने और नए मतदाताओं को जोड़ने की कवायद तेज कर दी है। इसी क्रम में भाजपा कानपुर उत्तर जिला इकाई ने विशेष संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण अभियान-2027 को लेकर अपनी रणनीति तैयार की है। पार्टी कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए जागरूक करेंगे। साथ ही मतदाता सूची में नामों के संशोधन और अन्य त्रुटियों को दूर कराने में भी सहयोग करेंगे।
नवीन मार्केट स्थित जिला भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रदेश मंत्री एवं कानपुर उत्तर प्रभारी अनिल यादव तथा क्षेत्रीय महामंत्री राजेश पटेल ने अभियान की रूपरेखा पर चर्चा की। बैठक में बताया गया कि 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के लिए दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। इसके अलावा 21, 22, 28 और 29 नवंबर को विशेष अभियान दिवस आयोजित होंगे।
प्रदेश मंत्री अनिल यादव ने कार्यकर्ताओं से कहा कि कोई भी पात्र युवा मतदाता बनने से वंचित नहीं रहना चाहिए। इसके लिए बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाते हुए घर-घर संपर्क किया जाए और पात्र लोगों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया में मदद दी जाए।
जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कि कानपुर उत्तर की सभी विधानसभा क्षेत्रों के बूथों पर संगठन के कार्यकर्ता अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करेंगे। खासतौर पर 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं को मतदाता सूची से जोड़ने पर जोर रहेगा।
जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि संगठन का लक्ष्य प्रत्येक पात्र नागरिक तक पहुंचना है, ताकि कोई भी योग्य व्यक्ति मताधिकार से वंचित न रहे। इसके लिए बूथ स्तर पर व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा।
बैठक में विधानसभा प्रभारी रंजन सिंह और मलखान सिंह के अलावा जिला महामंत्री अवधेश सोनकर, प्रमोद विश्वकर्मा, अभिनव दीक्षित, शिवांग मिश्रा, मोनेन्द्र राजपूत, महिला मोर्चा अध्यक्ष गुंजन शर्मा, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष विजय वर्मा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष अनूप चौधरी, किसान मोर्चा अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, राधा सैनी और प्रभाकर अवस्थी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
kanpur news Election Commission first time voters Uttar Pradesh Politics Voter List Revision Booth Level Campaign BJP organizational meeting #SwatantraPrabhat Rajesh Patel Voter Name Deletion Electoral Awareness Electoral Roll Update Anil Dixit Voter Registration Campaign New Voter Registration BJP Kanpur Uttar BJP Voter Awareness Campaign Special Summary Revision 2027 18 Plus Voters Anil Yadav Kanpur BJP News Voter List Correction Voter Name Addition Youth Voter Registration Election Preparation 2027


Comments