जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित गांवों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश
जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने सोमवार को बाणगंगा बैराज, शोहरतगढ़ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने देखा कि बाणगंगा बैराज का पानी कम हो रहा है।
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
सिद्धार्थनगर।
जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने सोमवार को बाणगंगा बैराज, शोहरतगढ़ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने देखा कि बाणगंगा बैराज का पानी कम हो रहा है। जिलाधिकारी ने संबधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि लगातार बंधों पर सतत् निगरानी रखें। इसके पश्चात बाढ़ प्रभावित ग्राम खैरी शीतल प्रसाद का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी द्वारा मोटरबोट से पानी से घिरे मजरों में जाकर लोगों से वार्ता किया गया। जिलाधिकारी द्वारा ग्रामवासियों से वार्ता किया गया।
जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी शोहरतगढ़ को निर्देश दिया कि बारिश/बाढ़ से खराब हुई फसलों का सर्वे कराकर उन्हें मुआवजा दिलाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करें। इसके साथ ही बाढ़ प्रभावित मजरों में तत्काल लंच पैकेट वितरण कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने ग्रामवासियों को आश्वस्त कराया कि जिला प्रशासन आप लोगों के साथ है। हर संभव मदद किया जायेगा। ग्रामों में बुजुर्ग, महिला/पुरूष, बीमार व्यक्तियों को चिन्हित कर लें। इसके साथ ही बाढ़ प्रभावित गांव में ऐसी महिला जो गर्भवती है और उसकी डिलेवरी 15-20 दिनों के अन्दर होना है तो उसे पहले से ही चिन्हित कर सुरक्षित प्रसव करने हेतु सुरक्षित स्थान पर पहुॅचा दिया जाये जिससे उस परिवार के लोगों को कोई समस्या न होने पाये। बाढ़ प्रभावित गांवों में लोगों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि मेडिकल टीम गांवों में लोगों का जांच कर आवश्यक दवायें उपलब्ध कराये।
निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी शोहरतगढ़ राजेश कुमार, अधिशासी अभियन्ता ड्रेनेज खण्ड कृपाशंकर भारती, सहायक अभियन्ता ड्रेेनेज खण्ड मालविका जायसवाल एवं अन्य संबधित अधिकारी व कर्मचारी उपसिथत रहें।
#Siddharthnagar #DistrictMagistrate #ShivsharanappaGN #Shohratgarh #SwatantraPrabhat #UttarPradeshNews #SiddharthnagarNews #ShohratgarhNews #LatestNews #CropDamage #FloodMonitoring #DMInspection #FloodRelief #FloodAffectedVillages #FloodUpdate #BangangaBarrage #FloodManagement #CropCompensation #ReliefDistribution #LunchPacket #MedicalTeam #FloodVictims #KhairiShitalPrasad #BadhRahat #FloodReliefWork


Comments