नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
डीपीआरओ ने ग्राम पंचायतों की डिजिटल लाइब्रेरी का किया निरीक्षण
निरीक्षण के समय समस्त डिजिटल लाइब्रेरी संचालित पायी गयी
प्रतापगढ़। संकल्प अभियान के अन्तर्गत जिला पंचायत राज अधिकारी श्रीकान्त दर्वे द्वारा जनपद के विभिन्न विकास खण्डों में संचालित डिजिटल लाइब्रेरी का स्थलीय निरीक्षण किया गया। विकास खण्ड लक्ष्मणपुर की ग्राम पंचायत बोझवा, बासूपुर एवं सगरा सुन्दरपुर एवं विकास खण्ड सदर की ग्राम पंचायत जहनईपुर, भुपियामऊ, सराय बहेलिया, ढेरहना एवं बढ़नी की डिजिटल लाइब्रेरी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय समस्त डिजिटल लाइब्रेरी संचालित पायी गयी।
सम्बन्धित लाइब्रेरी पर बच्चों/नागरिकों द्वारा पठन-पाठन करते हुये पाये गये। उपस्थित लोगों द्वारा बताया गया कि लाइब्रेरी में बच्चों को कम्पटीशन की तैयारी हेतु किताबों की उपलब्धता के साथ-साथ आम नागरिकों को धार्मिक पुस्तकों को पढ़ने का अवसर प्राप्त हुआ है। जिससे उनके अन्दर प्रसन्नता दिखाई दिया।
जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा उपस्थित ग्रामवासियों से यह आग्रह किया गया कि गांव के बेहतर विकास के लिये ग्राम पंचायत की आय बढ़ाने में सहयोग प्रदान करें, ताकि प्रदेश स्तर पर जनपद का सम्मान बढ़ सके।
#SwatantraPrabhat #PratapgarhNews #प्रतापगढ़ #DigitalLibrary #डिजिटललाइब्रेरी #ग्रामीणशिक्षा #संकल्पअभियान #SankalpAbhiyan #श्रीकान्तदर्वे #SrikantDarve #जिलापंचायतराजअधिकारी #DPRO #लक्ष्मणपुर #Laxmipur #बोझवा #बासूपुर #सगरासुन्दरपुर #सदरविकासखंड #जहनईपुर #भुपियामऊ #सरायबहेलिया #ढेरहना #बढ़नी #CompetitionPreparation #पठनपाठन #ग्रामविकास


Comments