सेवा संकल्प अभियान के तहत चुर्क-घुर्मा में गूंजा सेवा और संकल्प का संदेश

हाइडिल मैदान ,चुर्क मै प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन एवं सेवा यात्रा पर आधारित नुक्कड़ नाटक

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश -

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रॉबर्ट्सगंज विधानसभा क्षेत्र के हाइडिल मैदान चुर्क में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन, संघर्ष, सेवा यात्रा एवं देशहित में किए गए कार्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया।

IMG-20260924-WA0046

समाजवादी पार्टी ने विनय जायसवाल बाबा को बनाया महानगर सचिव Read More समाजवादी पार्टी ने विनय जायसवाल बाबा को बनाया महानगर सचिव

कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रधानमंत्री जी के सार्वजनिक जीवन, देश के विकास एवं जनकल्याण के लिए किए गए विभिन्न कार्यों और उपलब्धियों को रोचक एवं प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत किया गया। तीन स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों को देखने के लिए बड़ी संख्या में जनमानस उपस्थित रहा और लोगों ने कलाकारों की प्रस्तुति को उत्साहपूर्वक देखा।

कोन में  दुकान की छत काटकर 20 हजार रुपये की चोरी Read More कोन में दुकान की छत काटकर 20 हजार रुपये की चोरी

इस अवसर पर सदर विधायक भूपेश चौबे, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता सहित अन्य सम्मानित जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में जनमानस उपस्थित रहे।

मतदाता जोड़ो अभियान के दूसरे दिन चन्द्रमणि पाण्डेय ने बूथों पर की समीक्षा, नए मतदाताओं का नाम जोड़ने की अपील Read More मतदाता जोड़ो अभियान के दूसरे दिन चन्द्रमणि पाण्डेय ने बूथों पर की समीक्षा, नए मतदाताओं का नाम जोड़ने की अपील

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें