दुद्धी पुलिस को मिली सफलता, NDPS Act के मुकदमे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

जनपद पुलिस ने स्पष्ट किया कि अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा।

राजेश तिवारी Picture
Published On

ब्यूरो रिपोर्ट

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश-

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक दुद्धी के नेतृत्व में ऑपरेशन ऑल-आउट के तहत संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की प्रभावी चेकिंग की जा रही थी।इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना दुद्धी पर पंजीकृत मु0अ0सं0-246/2026, धारा 8/20/27A/29/60 NDPS Act में वांछित अभियुक्त अभिषेक चौरसिया पुत्र परमेश्वर प्रसाद निवासी ग्राम कुड़ासन बाजार, मनकापुर, जनपद गोण्डा, उत्तर प्रदेश।

अपने अधिवक्ता से मिलने हेतु रॉबर्ट्सगंज आया हुआ है। थाना दुद्धी पुलिस द्वारा उक्त वांछित अभियुक्त को दिनांक 13.09.2026 को जायसवाल ढाबा, रॉबर्ट्सगंज-चोपन मार्ग के पास से नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर उसे न्यायालय सोनभद्र के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

प्रतियोगी छात्रा को बदनाम करने का आरोप, पुलिसकर्मी पर केस दर्ज Read More प्रतियोगी छात्रा को बदनाम करने का आरोप, पुलिसकर्मी पर केस दर्ज

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्र0नि0 विश्वनाथ प्रताप सिंह दुद्धी, निरीक्षक अपराध अंगद प्रसाद तिवारी , का0 नन्देश सिंह , का0 आशुतोष कुमार पटेल शामिल रहे।

मिशन शक्ति 6.0 के तहत सोनभद्र पुलिस का जागरूकता अभियान, महिलाओं-बालिकाओं को बताए सुरक्षा के अधिकार Read More मिशन शक्ति 6.0 के तहत सोनभद्र पुलिस का जागरूकता अभियान, महिलाओं-बालिकाओं को बताए सुरक्षा के अधिकार

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें